Paytm क्या है? पेटीएम में अकाउंट कैसे बनाते है और यह कैसे काम करता है? 

Paytm भारत की सबसे बड़ी और सबसे पहली डिजिटल पेमेंट ऐप है, जिसके जरिए आप ऑनलाइन किसी को भी कभी भी पैसे ट्रांसफर कर सकते है। यह पूरी तरह से सिक्योर है, जहां आपके पैसे गायब होने के कोई चांस नहीं है। इतना ही नहीं, आप ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते है और कई अन्य सुविधा का लाभ भी उठा सकते है। हालांकि, इसकी शुरूआत सिर्फ मोबाइल और DTH रिचार्ज करने के लिए हुई थी। किंतु, अब आप इससे अन्य कई लेन देन भी कर सकते है। 

इसके फायदे के बारे में तो सभी को जानकारी है, पर कई ऐसे लोग भी है जिन्हें इसे इस्तेमाल करना नहीं आता है। इस ऐप में अकाउंट कैसे बनाते है, KYC कैसे करते है और पैसे ट्रांसफर कैसे करते है, इन सब प्रक्रियाओं के बारे में हम आपको आज बताएंगे। इस लेख को अंत तक पढ़ें और अपनी सारी दुविधा को दूर करें। 

Paytm क्या है?

Paytm एक डिजिटल पेमेंट ऐप है, जहां मोबाइल वॉलेट और अपने बैंक अकाउंट से आप ऑनलाइन पैसों का लेन देन कर सकते है। पैसों के ट्रांसफर के अलावा आप इससे मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, इन्वेस्टमेंट, इंश्योरेंस, ऑनलाइन शॉपिंग, इत्यादि भी कर सकते है।

Paytm का फुल फॉर्म Pay Through Mobile होता है, जिसे हिंदी में मोबाइल से पेमेंट करना कहते है।

इस ऐप के इस्तेमाल से आप किसी सब्जी, फल या रेस्टोरेंट में भी आसानी से पेमेंट कर सकते है। आज के समय में पेटीएम लगभग 11 भाषाओं में उपलब्ध है, आप अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चुनाव कर सकते है।

एक तरफ से कहा जाएं तो यह ऑनलाइन मिनी बैंक है, जहां आपको कहीं लाइन में लग कर काम नहीं करवाना होता है।दूसरी तरफ यह एक डेबिट कार्ड भी है, जिससे जहां चाहे वहां बिल का भुगतान कर सकते है। 

Paytm की शुरूआत कब की गई थी?

Paytm कोई विदेशी कंपनी नहीं है, बल्कि भारत में भी इसका निर्माण किया गया था। इस फेमस ऐप को बनाने वाले एक भारतीय नागरिक है, जिनका नाम विजय चंद्रशेखर शर्मा है। इस ऐप की शुरूआत 2010 में शर्मा जी द्वारा 2 मिलियन इन्वेस्टमेंट के साथ की गई थी।

शुरूआत में इसका उद्देश्य मोबाइल और DTH रिचार्ज करना था, फिर बाद में इसमें बिजली बिल, पोस्टपेड मोबाइल, इत्यादि की सेवा भी जोड़ी गई। 

2014 के बाद इसके यूजर्स में इजाफा हुआ था, जब कंपनी ने पेटीएम वॉलेट की शुरूआत की थी। इसके बाद अन्य सारी सुविधाओं को भी जोड़ा गया, जिससे सारे पेमेंट ऑनलाइन ही शुरू हो गए। नोटबंदी के बाद और फिर लॉकडाउन ने इसके इस्तेमाल को काफी गति दी है।

आज आप इसके QR कोड को हर दुकान में देख सकते है। वर्तमान में इसे करोड़ों लोग यूज करते है और एक भारतीय ऐप होने के नाते, इस पर लोग अधिक विश्वास भी करते है। 

Paytm कैसे काम करता है? 

Paytm से सारे फाइनेंशियल कार्य आप दो तरीके से कर सकते है, या तो बैंक अकाउंट से सीधे ट्रांसफर या फिर पेटीएम वॉलेट से दूसरे पेटीएम वॉलेट में पैसे भेज कर। सीधे बैंक अकाउंट में पैसे देने के लिए, आप सामने वाले का डिटेल्स मांग कर भेज सकते है।

वहीं अगर बात करें वॉलेट की, तो इसके लिए आपको अपना डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन बैंकिंग डिटेल्स ऐड करने होंगे और फिर सीधे अकाउंट में पैसे भेज सकते है। 

Paytm Wallet से आप कोई भी बिल पेमेंट कर सकते है और पेटीएम मॉल से शॉपिंग भी कर सकते है। आप चाहे तो ऑनलाइन bank to bank पैसे दे या फिर पेटीएम वॉलेट से भुगतान करें, दोनों ही इसके साथ संभव है।

इनके अलावा आप Paytm पेमेंट बैंक की मदद से भी भुगतान कर सकते है। यह एक बैंक की तरह होता है, जिसका उपयोग ऑनलाइन सर्विस के पेमेंट के लिए किया जाता है।

यहां पर आप अधिकतम एक लाख जमा कर सकते है और वर्चुअल बैंक की तरह इसका लाभ ले सकते है। 

Paytm ऐप कैसे प्रयोग करें? 

आपको पेटीएम के कार्यों के बारे में तो पता चल गया है, अब जानते है कि इसे प्रयोग कैसे किया जाता है। जब तक आपके पास पेटीएम ऐप नहीं होगा, आप इसकी सुविधा का उपयोग कैसे करेंगे।

नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें और फिर इसका इस्तेमाल करें। 

  • सबसे पहले Play Store या Apps Store को अपने मोबाइल में ओपन करें। 
  • अब आपको वहां सर्च बार में Paytm टाइप करना है, आपको वहां Paytm App दिखाई देगा। 
  • इसे टच करें और फिर आपको आगे इंस्टॉल बटन दिखाई देगा। उस बटन पर क्लिक करें।
  • कुछ देर इंतजार करने के बाद आपके मोबाइल में यह ऐप प्रयोग कर सकते हैं. 

Paytm अकाउंट कैसे बनाते है?

आपने ऐप तो प्रयोग कर लिया है, पर आपको इसमें अपना अकाउंट भी बनाना होगा। बिना अपने अकाउंट के आप इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे। जिस तरह बैंक में अकाउंट बनाने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ती है, ठीक उसी प्रकार आपको पेटीएम अकाउंट के लिए भी कुछ जरूरी दस्तावेज रखने होंगे।

आपके पास PAN कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, इत्यादि होना चाहिए। अब जानते है वह स्टेप जिससे आप अकाउंट ओपन कर सकते है। 

  • सबसे पहले पेटीएम ऐप को खोले, आपको वहां कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। 
  • आपको Create A New Account वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आगे अपना मोबाइल नंबर डाले और फिर Create A New Account पर क्लिक कर दे। 
  • इसके बाद आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा, उसे दिए स्थान पर भर कर सबमिट कर दे। 
  • आगे आपको अपना नाम और DOB भरना है, डिटेल भरने के बाद Create Account पर क्लिक कर दे। आपका पेटीएम अकाउंट तैयार है। 

Paytm में KYC कैसे किया जाता है? 

यदि अपने KYC नहीं करवाया है, तो आप ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाएंगे। इसके लिए कुछ स्टेप फॉलो करें जैसे नीचे दिया गया है। 

  • अपने पेटीएम अकाउंट में लॉग इन करें और फिर My Profile Setting में जाएं। 
  • यहां आपको Complete Your KYC ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको अपने स्टेट और डिस्ट्रिक्ट सेलेक्ट करना है। 
  • आपके जिले के अनुसार आपके सामने नजदीक के KYC सेंटर की लिस्ट खुल जाएगी। अपने KYC को पूरा करने के लिए इन सेंटर पर जाएं और साथ में जरूरी दस्तावेज़ लेकर जाएं। 
  • KYC होने के 48 घंटे बाद आप पेटीएम में आगे की प्रक्रिया कर सकते है। 

Paytm में बैंक अकाउंट कैसे जोड़ें? 

किसी भी प्रकार की लेन देन या ऑनलाइन पेमेंट के लिए आपको अपना बैंक पेटीएम जोड़ना होगा। इसके लिए हम आपको कुछ स्टेप बता रहे है, उन्हें फॉलो करें। 

  • सबसे पहले पेटीएम ऐप को ओपन करें और होम पेज पर दिख रहे फोटो आइकन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Payment Setting ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • आगे आपको UPI & Linked Bank Accounts विकल्प दिखाई देगा, उसे क्लिक करें। उसके बाद Add Bank Account पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको बैंकों की लिस्ट दिखाई देगी, जिस भी बैंक में आपका अकाउंट होगा, उसे सेलेक्ट करें। 
  • बैंक सेलेक्ट करने के बाद, आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर द्वारा बैंक खाते को वेरिफाई करता है। इसलिए उसी नंबर से अकाउंट बनाएं, जो आपके बैंक में जुड़ा हुआ है। 
  • अब आपको UPI ID दिखाई देगा, वहां Continue को क्लिक करें। अब आपका बैंक पेटीएम से जुड़ जाएगा। 

Paytm का उपयोग कैसे किया जाता है? 

पेटीएम का उपयोग करने के लिए आपको इसके विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आपको अपने होम पेज पर कई सारी सर्विस दिखाई देगी, इनके बारे में विस्तार से जानकारी देते है। 

1. Send Money

यहां आपको चार विकल्प दिखाई देते है, Scan & Pay, To Mobile, To Self और Bank A/C. यदि आपको QR स्कैन करके पेमेंट करना चाहते है, तो Scan & Pay ऑप्शन सही रहेगा। To Mobile से आप अन्य पेटीएम यूजर को पैसे भेज सकते है।

इसके अलावा To Self से खुद के अकाउंट में पैसे जमा कर सकते है और सबसे अंतिम ऑप्शन Bank A/C के जरिए किसी अन्य के UPI ID या Bank अकाउंट डिटेल के साथ मनी ट्रांसफर कर सकते है। 

2. My Payment

यहां आप अपना बैंक बैलेंस देख सकते है और साथ ही ट्रांजेक्शन हिस्ट्री भी चेक कर सकते है। इसके अंदर ही आपको पेटीएम बैंक भी दिखाई देता है, जिसे आप लॉगिन करने के लिए उपयोग कर सकते है।

आपको यहां पेटीएम वॉलेट भी दिखेगा, जहां पैसे जोड़े जा सकते है। इसी ऑप्शन के अंदर सारी सर्विस की लिस्ट भी दिखाई देती है। 

3. Loans & Credit Cards 

इस सेक्शन में आप पेटीएम से लोन ले सकते है, इसके चार भाग रहते है, Paytm Postpaid, Pay Loan, Free Credit Score और EMI Calculator. लोन लेने से लेकर उसका भुगतान भी यहां किया जाता है।

आप इस सेक्शन में अपना सिबिल स्कोर भी देख सकते है और ईएमआई कैलकुलेट भी कर सकते है। 

4. Recharge & Bill Payment 

यह पार्ट सबसे अधिक यूज किया जाता है, यहां से आप मोबाइल रिचार्ज, गैस बुकिंग, DTH रिचार्ज, लैंडलाइन बिल, क्रेडिट कार्ड पेमेंट, बिजली बिल, इत्यादि भर सकते है। 

5. Ticket Booking

आपके पास टिकट बुक करने का भी विकल्प होगा, आप बस टिकट, फ्लाइट टिकट, ट्रेन टिकट, मूवी टिकट, इवेंट टिकट या मेट्रो टिकट भी इस एक जगह से कर सकते है। 

6. Insurance 

यदि आप इंश्योरेंस लेने की सोच रहे है, तो पेटीएम यह ऑफर भी देता है। बाइक, कार, हेल्थ, जैसे इंश्योरेंस इस कंपनी द्वारा दी जाती है। 

7. Save More With Paytm 

यहां आप कैशबैक ले सकते है, आपको गिफ्ट कार्ड, पेटीएम फर्स्ट, कूपन और वाउचर्स भी मिल सकते है। इससे आपकी बचत भी होगी और कुछ ईनाम भी मिल जाएगा। 

8. Shop On Paytm Mall 

यह सबसे आखिरी सेक्शन है, जहां से आप अच्छे दामों में मोबाइल, फैशन कपड़े, एप्लायंस, किड्स फैशन, इत्यादि चीज़े खरीद सकते है।

अन्य जगहों के मुकाबले अच्छे ब्रांड की चीज़े यहां आपको एक वाजिब दाम में मिल जाती है। 

Paytm Wallet क्या होता है?

Paytm Wallet ऑनलाइन पेमेंट करने का एक अच्छा माध्यम माना जाता है। जहां आप पैसों के ट्रांसफर के लिए किसी भी बैंक अकाउंट, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पैसे जोड़ सकते है। इस वॉलेट में आप एक महीने में 10 हज़ार तक जोड़ कर ऑनलाइन शॉपिंग या अन्य कोई पेमेंट कर सकते है।

यदि आपको अधिक पैसों की आवश्यकता है, तो इसके लिए Paytm KYC करवानी होगी। ऐसा करने से आप किसी भी समय एक दिन में 1 लाख तक का भुगतान कर सकते है।

Paytm Wallet में पैसे कैसे ऐड करते है? 

पेटीएम वॉलेट में पैसे जोड़ने के लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। आइए, जानते है उन आसान से स्टेप्स के बारे में। 

  • Paytm ऐप को ओपन करें, वहां आपको My Paytm में जाना है। 
  • अब आपको पेटीएम वॉलेट पर क्लिक करना है, इसके बाद आप अपने अनुसार पैसे ऐड कर सकते है। 
  • आगे Proceed to Add Money के ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर आपको पैसे जोड़ने के लिए अपना कोई एक तरीका चुन लेना है। 
  • इसमें से आपको बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या भीम यूपीआइ को चुन सकते है। 
  • इसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट या फिर कार्ड को डिटेल दर्ज करनी है और फिर सेफ पेमेंट करना है। 
  • आपके मोबाइल पर एक OTP जाएगा, उसे डाल कर वेरिफाई कर ले। अब आपके वॉलेट में पैसे ऐड हो जायेंगे। 

Paytm से ऑनलाइन पेमेंट कैसे किया जाता है?

यदि आपको पेटीएम की मदद से ऑनलाइन पेमेंट करना है, तो इसके लिए आपके पास कई विकल्प मिलेंगे। आप QR कोड, यूपीआई आईडी, मोबाइल नंबर, इत्यादि से कर सकते है। इन सबके लिए आपको अलग अलग स्टेप भी फॉलो करने होंगे।

  • QR Scan करने के लिए Scan & Pay का विकल्प चुने और फिर QR को स्कैन कर ले। इसके बाद नाम चेक कर ले और सही राशि को भरे। अब Send पर क्लिक करके पेटीएम पिन डाल दे और कन्फर्म कर ले। पेमेंट हो जाएगा। 
  • दूसरा तरीका है UPI ID, इसके लिए आपको Bank A/C वाले ऑप्शन पर जाना होगा और वहां पर आगे UPI ID की डिटेल भर कर, अमाउंट डाले। इसके बाद Proceed पर क्लिक कर दे। अब अंत में आपको अपना पेटीएम पिन डालना होगा और कन्फर्म कर देना है। 
  • सबसे अंतिम तरीका है मोबाइल नंबर से ऑनलाइन पेमेंट करना, इसके लिए आपको Send Money के सेक्शन से To Mobile को सेलेक्ट करना है। आगे वही सारी प्रक्रिया दोहरानी है, जैसे Proceed क्लिक करना और फिर पेटीएम पिन डाल कर कन्फर्म कर देना।

Paytm से पैसे कैसे ट्रांसफर करते है? 

यदि आपको किसी के बैंक अकाउंट में ही पैसे देने है, तो इसके लिए निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करना होगा। 

  • पेटीएम ऐप में आपको Send Money सेक्शन में To Bank A/C का एक ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक कर दे। 
  • इसके बाद आपको Enter Bank A/C Details पर क्लिक करना है, आपको बैंक की एक लिस्ट दिखाई देगी। 
  • इनमें से उस बैंक को चुने, जहां आपको पैसा ट्रांसफर करना है। उसके बाद बैंक अकाउंट, IFSC code, अकाउंट होल्डर नाम और मोबाइल नंबर भर देना है व Proceed को क्लिक करना है। 
  • अब आपको अमाउंट डालनी है, जितना आप ट्रांसफर करना चाहते है और फिर Proceed पर क्लिक कर दे। 
  • अंत में आपको अपना Paytm Pin डालना है और कन्फर्म कर देना है। आपके पैसे सही जगह ट्रांसफर हो जाएंगे। 

Paytm से मोबाइल रिचार्ज कैसे करते है? 

यदि आप अपना या फिर अपने किसी मित्र का मोबाइल रिचार्ज करना चाहते है, तो पेटीएम के साथ संभव है। आपको कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा। 

  • पेटीएम ऐप में Recharge & Bill Payment वाले सेक्शन में जाएं, और वहां पर Mobile Recharge के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब आपको prepaid और postpaid का दो ऑप्शन दिखेगा, आप जिस भी प्रकार का रिचार्ज करते है, उसे सेलेक्ट करें। 
  • आगे मोबाइल नंबर डाले और फिर रिचार्ज प्लान चुन कर Pay पर क्लिक कर दे। 
  • इसके बाद आपको अपना पेटीएम पिन डालना होगा और अंत में कन्फर्म करना है, आपका मोबाइल रिचार्ज हो जाएगा। 

निष्कर्ष:- 

हमने आज आपको पेटीएम के बारे में समस्त जानकारी इस लेख के माध्यम से दे दिया है। अकाउंट बनाने से लेकर पैसों को ट्रांसफर करने तक की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अतिरिक्त भी आपके मन में कोई अन्य सवाल है या किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो आप कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते है।

इसके लिए कुछ नंबर 01204456456, 01204728728, 01204606060, 01204880880 दिए गए है। आपको आज का लेख कैसा लगा, हमें जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ साझा भी करें। 

Leave a Comment