जैविक खाद का बिजनेस कैसे शुरू करें? जाने सारे नियम और कमाएं लाखों

रासायनिक खादों ने तो अपना कमाल दिखा दिया पर साथ में जमीन की उर्वरकता क्षमता को बर्बाद भी कर दिया। आज के समय अधिकांश किसान जैविक खाद को महत्व देने लगे है क्योंकि यह पूरी तरह हर्बल होती है और कोई भी केमिकल मौजूद नहीं रहता, जिस वजह से भूमि को इससे कोई नुकसान भी नहीं होता है।

अब व्यक्ति स्वयं की स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजक हो गया है, ऐसे में भला वो अपने फसलों में रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। आज हम आपको इन्हीं नेचुरल खादों के बारे में बताएंगे। 

आप इसका उपयोग करने के साथ, इसके बेचने के बारे में भी सोच सकते है। यह आर्टिकल उनके लिए है, जो जानना चाहते है कि जैविक खाद का बिजनेस कैसे शुरू करें। यहां हम आपको इसके फायदे और इस व्यवसाय से होने वाले मुनाफे के भी बारे में बताएंगे। आज के लेख को अंत तक पढ़ें। 

जैविक खाद क्या होता है?

जैविक खाद पूरी तरह से नेचुरल होता है, इसे गाय या भैंस के गोबर, जैविक अपशिष्ठ, सब्जियों या फलों के छिलके, पेड़ के पत्तों और घरों के कच्चे कचरों से बनाया जाता है। इनके उपयोग से खेती में लंबे समय तक उर्वरकता बनी रहती है। आपकी भूमि का संतुलन बना रहता है और आप अधिक समय पर खेती भी कर पाएंगे। 

इन खादों में रसायन का उपयोग नहीं किया जाता है, फसल उत्पादन के लिए जैविक खाद, कीड़े लग जाने पर जैविक कीटनाशक और बाकी सारे खेती के कार्यों के लिए जैविक तत्वों का ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे खाद का प्रयोग करने से फसल भी स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त रहता है और उपज भी अच्छी खासी होती है। 

मार्केट में जैविक खाद की कितनी मांग है?

जब से लोगों के बीच देशी चीजों के उपयोग की होड़ लगी है, तबसे लोगों ने जैविक उत्पादों की तरफ रुख ले लिया है। इन जैविक खादों के उपयोग से कई सारे लाभ मिलते है, इसलिए अब इनकी ही मांग बढ़ी हुई है। एक सर्वे के मुताबिक, भारत में लगभग 80% लोग इन्हीं उर्वरकों का इस्तेमाल करते है। इससे गुणवता पूर्ण फसल भी उगती है और लंबे समय तक धरती की प्राकृतिक विशेषता भी बनी रहती है। 

अब किसान ना तो नए टेक्नोलॉजी वाले बीज खरीदना पसंद करते है और ना ही अपने फसल की अधिक उपज के लिए रासायनिक खादों का। जो लोग आज के समय में जैविक खाद की बिक्री कर रहे है, उनका कहना है कि हर दिन हजारों की बिक्री हो जाती है। 

ये भी अवश्य पढ़ें:

जैविक खाद का बिजनेस शुरू करने में कितना निवेश लगता है?

आपको निवेश कितना करना होगा, यह बात आपके बिजनेस स्तर पर टिकी है। इन खादों को बेचने के लिए आप कोई भी स्तर का चुनाव कर सकते है। उच्चतर, माध्यमिक या फिर प्रारंभिक स्तर, इन तीनों में लागत भी अलग अलग लगती है।

यदि आप सबसे ऊपर वाले लेवल से शुरूआत करेंगे, तो आपको लगभग 1 लाख का निवेश करना होगा। माध्यमिक स्तर के लिए 50,000 तक का इन्वेस्टमेंट उचित होगा।

वहीं इन दोनों से अलग सबसे निचले स्तर के लिए आपको लगभग 10,000 का निवेश करना होगा। इसके अतिरिक्त आप अपने बिजनेस में खाद, बीज, गमले, पौधे, इत्यादि भी बेचना चाहते है, तो लागत थोड़ी बढ़ भी सकती है। 

जैविक खाद बेचने के क्या फायदे है?

जैविक खाद सिर्फ खेतों और मनुष्य के जीवन के लिए ही लाभकारी नहीं है, अपितु इससे आप और भी ढेर सारे फायदे ले सकते है। आइए, उन्हीं लाभों के बारे में जानते है। 

  • जैविक खाद बनाने में आपको कोई बड़ी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होता है। इसे अपने ही घर में नेचुरल चीजों के प्रयोग से बनाया जाता है। 
  • जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया बड़ी आसान होती है और इसमें किसी मशीन की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। जिससे मशीनों में लगने वाला काफी पैसा बच जाता है। 
  • जैविक खाद बेचने के लिए किसी दुकान की आवश्यकता पड़े, यह जरूरी नहीं है। आप चाहे तो इसे अपने घर से भी शुरू कर सकते है। 
  • केमिकल भरे खाद से बड़ी ही गंभीर महक आती है, ऐसा जैविक खाद के साथ नहीं होता है। आप इसे अच्छे से अपने घर में भी किसी कमरे में स्टोर कर सकते है। ध्यान रहें, अधिक समय तक रखने पर यह खराब हो सकती है। 
  • इस बिजनेस को आप एकदम निवेश से शुरू कर सकते है और यदि आपके पास अपने पशु है, तब कुछ हज़ार में ही इसकी शुरूआत की जा सकती है। 
  • जैविक खाद को ज्यादातर किसान खरीदते है क्योंकि इससे भूमि बंजर नहीं बनती है और इनकी मदद से उपजी फसल से लोगों को स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। 
  • जैविक खाद के बिजनेस में कभी भी नुकसान नहीं होता क्योंकि इनसे जो उपज होती है, वो चारे गाय या भैंस को खिलाने से, दूध भी अधिक मात्रा में मिलती है। 

जैविक खाद कैसे बनाया जाता है?

आपको जैविक खाद के बारे में जानकारी तो हमने दे दी है, पर क्या आपको पता है कि इसे बनाया कैसे जाता है। यदि नहीं, तो घबराएं नहीं, हम आपको यहां बताएंगे इसके उत्पादन की सारी प्रक्रिया। 

  • सबसे पहले गाय का गोबर और गाय की मूत्र बराबर मात्रा में लेनी है। इसकी शुरूआत आप दोनों को 10-10 kg में लेकर कर सकते है। 
  • अब अगले स्टेप में आपको 1kg दाल का आटा, 1kg गुड़ और 1 kg पीपल या बरगद के पीछे के नीचे की मिट्टी लेनी है। 
  • इन सारे सामग्री को एक बड़े से बर्तन या ड्रम में डंडे की सहायता से मिला ले। इसके बाद इसे अंधेरे छाया में लगभग 15-20 दिनों के लिए रख दे। 
  • दिन पूरे हो जाने के बाद, इसमें आप 100 लीटर पानी मिला कर अपने आस पास के बाजारों में बेच सकते है। आप चाहे तो बिना पानी मिलाएं भी पैक करके डायरेक्ट बेच सकते है और इसके उपयोग की विधि किसानों को बता सकते है। 

नोट:- जैविक खाद बनाने के अन्य विधि भी होते है, यह विधि सबसे आसान थी। 

जैविक खाद का बिजनेस कैसे शुरू कर सकते है?

जैविक खाद कितना उपयुक्त है, यह जानने के बाद आप अवश्य इसे बेचने के बारे में जरूर सोचेंगे। यहां हम आपको वह सारे टिप्स देंगे, जो एक बिजनेस को शुरू करने में काफी मददगार होते है। 

1. जैविक खाद बनाना सीखें

किसी भी बिजनेस की शुरुआत करने से पहले, उसके बारे में अच्छे से समझ ले। आप जैविक खाद बेचने के बारे में सोच रहे है, जिसे किसी अन्य विक्रेता से लेकर भी बेचा जा सकता है।

इससे बेहतर होगा कि आप इसे स्वयं बनाना शुरू करें। इसके लिए कहीं से जैविक खाद बनाने की प्रशिक्षण ले, आप चाहे तो यूट्यूब का भी सहारा ले सकते है। इन खादों का इस्तेमाल पहले अपने खेतों में करके देखें, यदि सब सही रहा तो फिर इसकी बिक्री के बारे में प्लान बना ले। 

2. पशुपालन या केंचुआ पालें

जैविक खाद बनाने के लिए आपको गाय या भैंस के गोबर की आवश्यकता पड़ती है, इसीलिए इनका पालन शुरू करें। कुछ लोग केचुएं की मदद से भी प्राकृतिक खाद बनाते है, आप उन्हें भी पाल सकते है।

इनके खाने का उचित प्रबंध रखें और अच्छी देखभाल करें ताकि आपको हर दिन गोबर मिलती रहें। 

3. बिक्री के लिए लोकेशन का चुनाव करें

एक बार आपने पशुपालन भी कर लिया और साथ में अच्छे से खाद भी बनाना सीख गए, तो आप इन्हें बेचने के बारे में सोच सके है।

आपको एक अच्छी लोकेशन चुननी होगी, जहां भीड़ अधिक लगती हो और आस पास मार्केट भी होना चाहिए। ऐसे लोकेशन का चुनाव करने से आपकी बिक्री अधिक होगी। 

4. अपने बिजनेस का नाम रखें

आपको अपने बनाएं हुए खाद को बेचने के लिए उसका कुछ नाम रखना होगा। इसका नाम रखने पर रजिस्ट्रेशन में आसानी होती है। आगे चल कर कोई भी आपके ब्रांड का उपयोग नहीं कर पाएंगे और खाद बनाने की पूरी प्रक्रिया भी आपकी ही रहेगी। 

5. बिजनेस का लेवल तय करें

अपने बिजनेस का नाम रखने के बाद, आपको तय करना है कि आप अपने बिजनेस को किस लेवल से शुरू करना चाहते है।

उच्चतर, माध्यमिक या फिर छोटे स्तर से, इन तीनों में से किसी एक का चयन करें और उसी के अनुसार निवेश का भी इंतजाम कर लें। बेहतर होगा यदि आप निचले स्तर से इसकी शुरूआत करें और धीरे धीरे ऊपर की ओर जाएं। 

6. लाइसेंस और परमिट प्राप्त करें

आप खाद पदार्थ बनाने जा रहे है, जिसका उपयोग खाद्य फसलों को उगाने में किया जाएगा। इसके उत्पादन के लिए आपको FSSAI से परमिशन लेनी होती है और इनके द्वारा एक लाइसेंस लेना पड़ता है। इसके अलावा, ट्रेड लाइसेंस, बिजनेस रजिस्ट्रेशन, लोगो रजिस्ट्रेशन और GST नंबर भी प्राप्त कर लें। अपने बिजनेस के नाम एक सेविंग अकाउंट भी खुलवा ले, जहां आप अपने व्यवसाय के पैसों का हिसाब रख सकते है। 

7. स्टाफ की नियुक्ति करें

अपने जैविक खाद की बिक्री हेतु आपको कुछ स्टाफ की सहायता भी लेनी होगी। आप ऐसे लोगों को हायर करें, जो शारीरिक रूप से एक्टिव होने चाहिए और उन्हें खाद की पूरी जानकारी हो।

कुछ लोग खाद बनाने में मदद करेंगे तो कुछ बिक्री में आपका साथ देंगे। खाद की पैकेजिंग के लिए भी इनकी आवश्यकता पड़ती है। 

8. पैकेजिंग का रखें ध्यान

सूखे जैविक खाद को आप बॉक्स या फिर विभिन्न साइज के पैकेजिंग में पैक कर सकते है। इन पैकेट या बॉक्स पर आपकी कंपनी का नाम, बनाने की तिथि और एक्सपायर होने का डेट लिखा होता है।

इसके अलावा, इनके ऊपर यह भी लिखा होता है कि किन किन प्रदार्थो को मिला कर इन्हें बनाया गया है। इससे आपके उत्पाद के बारे में सारी जानकारी लोगों को डब्बे या पैकेट से ही मिल जाती है। 

9. बिजनेस मार्केटिंग करें

यदि आपने अभी अभी अपना बिजनेस शुरू किया है, तो पहले अपने आस पास के मार्केट में इसकी पकड़ बना ले। इसके लिए आप अन्य दुकानों के मुकाबले कम दामों में खाद बेच सकते है या फिर एक के साथ एक मुफ्त में दे सकते है। आगे चल कर अपने जैविक खाद के बारे में ऑनलाइन ऐड भी करवा सकते है। ऐसे कई थोक विक्रेता भी होते है, जिन्हें घर में बनाएं हुए जैविक खाद की खोज रहती है। ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए वो लोग आपसे संपर्क कर सकते है। 

जैविक खाद के बिजनेस से कितना मुनाफा होता है?

जैविक खाद के बिजनेस से आपको हर दिन मुनाफा होता है। आप जिस भी स्तर का बिजनेस कर रहे है, उसमें मुनाफा आपको दौगुना होगा। यदि आपने एक से अधिक शॉप खोल रखे है, तो हो सकता है आपको 10,000 निवेश के बदले 40,000 की कमाई हो।

इसके अलावा, आप ऑनलाइन थोक में भी डील कर सकते है, जिससे आपको और अधिक प्रॉफिट होगा। सीधे तौर से बोला जाएं, तो आपको हर महीने हजारों से लेकर लाखों का लाभ हो सकता है क्योंकि आज के समय में इन खादों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। हर दिन किसान इनकी खरीददारी करते है और हमारे देश का 60% जनसंख्या आज भी खेती ही करता है। 

निष्कर्ष

आप भी उन रसायनों का प्रयोग करना चाहिए छोड़े और जैविक खाद को महत्व दे। इनके उपयोग से आप भी स्वस्थ रहेंगे और आपकी मिट्टी भी सही सलामत रहेगी। हमने आपको जैविक खाद को बनाने की विधि, इसके फायदे और इसे बेचने के लिए बिजनेस शुरू करने के बारे में सारे आइडिया बताएं है।

यदि आपको ऐसे ही नए नए बिजनेस आइडिया की तलाश है, तो हमसे यूं ही जुड़े रहें और आने वाले पोस्ट को पढ़ते रहें। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ साझा भी करते रहें। 

Leave a Comment