गूगल क्या है? गूगल का अविष्कार कब किया गया था और यह कैसे काम करता है? 

आज के समय में हमें अपने मोबाइल से चंद मिनटों में किसी भी सवाल का जवाब मिल जाता है और यह सब संभव हो पाया है गूगल की वजह से। इंटरनेट की सुविधा तो काफी पहले से ही शुरू हो चुकी थी, पर जानकारी हमें किसी व्यक्ति से या फिर पुस्तक से ही मिलती थी। अब वो दौर जा चुका है और किसी भी वेबसाइट से हम किसी भी टॉपिक के बारे में संपूर्ण बातें जान सकते है। 

यदि आपको जानना है कि आखिर गूगल क्या है, जहां से आपको यह सारी इन्फॉर्मेशन मिलती है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है। यहां हम आपको गूगल के अविष्कार होने से लेकर इसकी सेवाओं के बारे में भी बताएंगे। यह कैसे कार्य करता है और इसकी कमाई कैसे होती है, इन सबके बारे में आज के आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

गूगल क्या है? 

गूगल एक सर्च इंजन है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन के रूप में जाना जाता है। यहां आप कोई भी इन्फॉर्मेशन सर्च कर सकते है और आपको उसके बारे में जरूर कुछ मिलेगा। यह तो हम सभी जानते है और ज्यादातर लोगों के मुंह से यही जवाब भी मिलता है, पर आपके बता दे कि गूगल एक मल्टीनेशनल कंपनी है।

इसके पास सर्च इंजन के अलावा और भी बिजनेस है, जैसे इंटरनेट एनालिटिक्स, क्लाउड कम्प्यूटिंग, इत्यादि। 

आपने इसके विभिन्न सर्विस के बारे में सुना होगा, यह गूगल ड्राइव, गूगल ऐड, एप्लीकेशन, Chrome browser, ऑपरेटिंग सिस्टम (एंड्रॉयड), गूगल मैप, इत्यादि की भी सुविधा देती है। गूगल का ईमेल, गूगल डॉक, जैसी महत्वपूर्ण प्रोडक्ट भी है।

यह कंपनी एक दिन में 1 मिलियन डॉलर की कमाई करती है और करीब एक लाख लोग इस कंपनी के विभिन्न ब्रांचों में काम करते है। अपनी ढेर सारी सेवाओं के लिए ही आज गूगल दुनिया में सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। 

Google का फुल फॉर्म क्या है? 

हालांकि, गूगल के पास पूरी दुनिया की जानकारी रहती है, इसलिए इसका फुल फॉर्म भी उसी प्रकार है। गूगल का फुल फॉर्म Global Organization Of Oriented Group Language Of Earth है। जिसे हिंदी में पृथ्वी के केंद्रित समूह भाषा के वैश्विक संगठन के नाम से जाना जाता है।

लेकिन क्या आपको पता है गूगल का असली नाम Googol से आया है, जिसका मतलब होता है एक के बाद 100 जीरो। 

गूगल का अविष्कार किसने किया था और इसका इतिहास: 

सन् 1996 में Larry Page और Sergey Brin ने मिलकर इस रिसर्च प्रोजेक्ट की शुरूआत की थी और फिर आगे जाकर 1998 में गूगल को लांच किया गया। जिस वक्त इसका आविष्कार किया गया था, उस समय यह दोनों फाउंडर कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे थे।

इसका एक लंबा इतिहास भी है, सबसे पहले इसका नाम Backrub रखा गया था। आइए, इसके इतिहास के बारे में थोड़ा संक्षिप्त रूप में जानते है। 

  • रिसर्च के दौरान इन दोनों ने एक कॉन्सेप्ट सोचा था कि कोई ऐसी टेक्नीक होनी चाहिए, जो वेबसाइट को कंपेयर करके उनकी रैंकिंग करें और उचित कंटेंट वालों को सबसे ऊपर पेज में दिखाएं। वर्ष 1998 में गूगल का पहला डूडल होमपेज बनाया गया था, वहीं आज के समय में 2000 से भी ज्यादा होमपेज बदलता रहता है। 
  • इसके बाद वर्ष 2000 में गूगल एडवर्ड्स की शुरूआत की गई, जो ऑनलाइन एडवर्टिसमेंट देने वाली कंपनी है और आज दुनिया में सबसे बड़ी कंपनी भी है। इस सर्विस से लोग अपने बिजनेस का अच्छे से ब्रांडिंग कर पाते है। आपने भी यूट्यूब या किसी वेबसाइट पर कुछ ऐड देखें होंगे, यह सब गूगल द्वारा ही चलाए जाते है। 
  • उसके बाद वर्ष 2004 में गूगल ने लोगों को एक और नई सुविधा दी, जिसका नाम था Gmail और अब यह दुनिया का सबसे बड़ा मेलिंग प्लेटफार्म बन चुका है। इसके बाद वर्ष 2005 में गूगल मैप लांच किया गया, जिसे Kayhole नाम की कंपनी से खरीद लिया गया था। और फिर ठीक उसके अगले साल 2006 में YouTube को भी खरीद कर अपने कंपनी के नाम कर लिया। आगे चल 2007 में एंड्रॉयड को भी गूगल ने खरीद लिया था, जो आज सबसे बेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम माना जाता है। 
  • साल दर साल गूगल आगे ही बढ़ता चला गया, 2008 में इसने क्रोम ब्राउजर को लांच किया और यह भी दुनिया में सबसे पसंदीदा वेब ब्राउजर बन चुका है। ठीक उसी वर्ष 2008 में प्ले स्टोर को लांच किया गया, जहां से उपभोक्ता अपने पसंद के अनगिनत ऐप को प्रयोग कर सकते है। उसके बाद 2015 में फिर से कंपनी ने Alphabet Inc की स्थापना की। 
  • गूगल ने 2016 में मोबाइल कंपनी को भी टक्कर देने की सोची और गूगल पिक्सल नाम की एक मोबाइल को लांच किया। आज बच्चे बच्चे को गूगल का नाम पता है और हर व्यक्ति इसकी सेवाओं का लाभ उठा रहा है। 

वर्तमान में गूगल का CEO कौन है? 

गूगल के सीईओ कोई विदेशी नहीं, बल्कि एक भारतीय है जिनका नाम सुंदर पिचाई है। वर्ष 2015 में उन्हें गूगल का CEO चुना गया था और तब से यह लगातार इसमें कार्य कर रहे है और ढेर सारे फायदेमंद बदलाव भी लाएं है।

सीईओ बनने से पहले पिचाई ने कंपनी में काम भी किया है और इसके प्रोजेक्ट गूगल ड्राइव, जीमेल, गूगल मैप में अपना योगदान भी दिया है। 

इनके बारे में हमें पता चला है कि इनका जन्म तमिलनाडु में हुआ था, इनके पिता एक इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे और मां स्टेनोग्राफर। सुंदर से IIT खड़गपुर से बीटेक किया था और फिर आगे अमेरिका के पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से MBA किया था। उन्होंने अपने परिवार के साथ हमारे पूरे देश को गर्व महसूस करवाया है। 

ये भी अवश्य पढ़ें:

गूगल किस देश की कंपनी है? 

गूगल का अविष्कार करने वाले दो अमेरिकी थे, इसलिए यह कंपनी भी अमेरिका की है। इसका हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया में स्थित है और इसके विभिन्न ब्रांच अलग अलग देशों में मौजूद है।

अकेले भारत में ही इसकी चार ऑफिस है, मुंबई, गुड़गांव, बेंगलुरू और हैदराबाद। 

गूगल कैसे कार्य करता है? 

गूगल अपने बनाए हुए एलोगिरिथिम पर काम करता है, इसके पास अपना वेब क्राउलर प्रोग्राम है और इसके स्पाइडर हर वेबसाइट पर क्रावलिंग करते रहते है।

इनका काम होता है वेबसाइट पर मौजूद जानकारी को इक्कठा करके उन पेज को गूगल डेटाबेस में इंडेक्स करना।

जब भी कोई यूजर सर्च करता है, तब गूगल इंडेक्स में मौजूद वेबसाइट और वेब पेज के अनुसार उन्हें रिजल्ट दिखाता है। इसे समझने के लिए कुछ स्टेप जानने होंगे, 

  • Crawl
  • Index
  • Result

आप जिस भी सवाल को सर्च करते है, गूगल उसके कीवर्ड को index वेब पेज से मैच करता है। जैसे कि आपको जानना है कि आज सोना कितने दाम का है, तो गूगल सोना कीवर्ड को खोजेगा। ऐसे में उसे हजारों पेज दिखेंगे।

अब इनमें से फिर कुछ फिल्टर लगाएं जायेंगे, जैसे किस पेज में इस कीवर्ड का इस्तेमाल टाइटल, URL और H1 में किया गया है।

उसके बाद उस पेज में किस किस पेज ने उसे लिंक लिया है, यह सब देख कर ही गूगल रिजल्ट दिखाता है। गूगल लगभग 200 रैंकिंग फैक्टर को देख कर ही किसी पेज को सबसे ऊपर रैंकिंग देता है। इस प्रकार यह कार्य करता है और हमारे सवालों के जवाब देता है। 

गूगल क्या क्या सेवाएं देता है? 

गूगल के पास 20 से भी ज्यादा प्रोडक्ट है, जो विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए बने हुए है। इनमें से कुछ मुख्य सेवाओं के बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे। 

1. Android

एंड्रॉयड एक ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल आज के समय में सबसे अधिक किया जाता है। किसी भी मोबाइल को चलाने के लिए इस ऑपरेशन सिस्टम की आवश्यकता पड़ती है। 

2. Blogger

कुछ लोग ब्लॉगिंग के लिए पैड डोमेन खरीदते है, पर गूगल की तरफ से फ्री में ब्लॉगर की भी सेवा दी गई है।

यहां कोई भी अपना ब्लॉग बिना पैसे दिए शुरू कर सकता है। 

3. Chrome

आज के समय के दुनिया का नंबर वन सर्च इंजन क्रोम बन चुका है। इसकी मदद से ही हमें अपने हर प्रश्न के जवाब बड़ी आसानी से मिल जाते है। 

4. Gmail

जिस तरह पहले लोग चिट्ठी डाक द्वारा भेजते थे, अब उसकी जगह इन जीमेल ने ले ली है।

अब घर बैठे किसी भी पर्सनल या ऑफिशियल पत्र को इसके जरिए भेजा जा सकता है। 

5. Google My Business

इसके उपयोग से आप अपने बिजनेस के बारे में सबको बता सकते है। आपको अपने बिजनेस को यहां लिस्ट करना होता है और कुछ जानकारियां भी देनी होती है। 

6. Google Docs

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या एक्सेल का इस्तेमाल आप ऑनलाइन गूगल डॉक से कर सकते है। यहां सारी सिस्टम बिलकुल एक समान होती है और इसे मोबाइल से भी चलाया जा सकता है। 

7. Google AdSense

इसकी मदद से आप अपने वेबसाइट या यूट्यूब चैनल को मॉनिटाइज करवा कर पैसे कमा सकते है। यदि उन ऐड पर क्लिक भी आती है, तो आपको और अधिक पैसे दिए जाते है। 

8. Google Photos

अपने मोबाइल में ज्यादा फोटो को स्टोर कर पाना मुश्किल होता है, ऐसे में गूगल फोटो आपकी मदद करते है।

आप 15 GB तक फोटो को अपने एक ईमेल एड्रेस पर स्टोर कर सकते है और कहीं से भी इसे एसेस भी कर सकते है। 

9. Google AdWords

यह सेवा बिजनेस करने वालों के लिए उपलब्ध है, अपने बिजनेस के बारे में लोग Google AdWords के द्वारा बता सकते है। 

10. Google Map

किसी नए शहर में जाने पर भी आपको कोई लोकेशन खोजने में परेशानी नहीं होगी। गूगल मैप में पूरी दुनिया का मैप है, यहां से आपको हर लोकेशन के बारे में पता चल जाता है। 

11. Google Translate

आप किसी से भी किसी भी भाषा में बात करने के लिए या किसी अन्य भाषा को अपने लैंग्वेज में बदलने के लिए इसका उपयोग कर सकते है। यहां 100 से भी अधिक भाषाओं को ट्रांसलेट किया जाता है। 

12. Google Drive

आपको बिना अपने स्टोरेज की चिंता किए या फिर अपने फोन के खराब होने पर फाइल गायब होने डर दूर भगा कर अपने सारे फाइल को गूगल ड्राइव क्लाउड स्टोरेज में रख सकते है। 

13. Google Pay

अब ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की भी सेवा गूगल से दी है। एक दिन में आप 1 लाख तक का ट्रांजेक्शन आसानी से अपने घर बैठे गूगल पे से कर सकते है। 

14. YouTube

आजकल हर कोई यूट्यूब का इस्तेमाल कर रहा है। यह सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफार्म है, जहां आप अनगिनत वीडियो दिन रात भी देख सकते है। 

15. Play Store

यह एक ऐप है, जिससे आप बाकी अन्य ऐप को अपने मोबाइल में इस्तेमाल कर सकते है। प्ले स्टोर अब हर एंड्रॉयड मोबाइल में पहले से ही उपस्थित रहता है। 

गूगल की कमाई कैसे होती है? 

यह सवाल लगभग सबके पास होता है कि गूगल अपनी सेवा के बदले से किसी से कोई पेमेंट नहीं लेता है तो फिर यह कंपनी चलती कैसे है। इसकी सारी सेवाएं फ्री में है और अनलिमिटेड इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

तो आपको बता दे कि गूगल की कमाई इसके विज्ञापन से होता है। आज के युग में छोटे से छोटे बिजनेस करने वाले अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए गूगल, यूट्यूब या फेसबुक का सहारा लेते है और अपने बिजनेस के बारे में ऐड चलवाते है। 

अब हर कोई स्मार्टफोन यूज करता है और हर दिन कुछ ना कुछ सर्च करता है। गूगल व्यापारियों को यह मौका देते है कि वह अपने अनुसार ग्राहकों को चुने और फिर उन्हें ही सिर्फ वह खास विज्ञापन दिखाई देता है। इन्हीं ऐड को चलाने के लिए गूगल उन बिजनेसमैन से पैसे लेता है।

यदि किसी विज्ञापन पर क्लिक आता है और कोई प्रोडक्ट है जिसकी बिक्री भी हो जाती है, तब गूगल उनसे अधिक पैसों की मांग करता है। 

निष्कर्ष:

उम्मीद करते है अब आपको गूगल से संबंधित कोई भी सवाल नहीं पूछना होगा। हमने बड़ी मेहनत से गूगल के बारे में एक एक जानकारी आप तक पहुंचा दी है। यदि आप इसी तरह और पोस्ट पढ़ना चाहते है, जहां से आपके ज्ञान में वृद्धि हो, तो हमारे साथ यूं ही जुड़े रहें।

इसके अलावा अगर आपको अभी भी कोई शंका है, तो कॉमेंट बॉक्स के जरिए पूछ सकते है। आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा, इस बारे में भी हमें जरूर बताएं। 

Leave a Comment