GK की तैयारी कैसे करें? खास तरीकों से लंबे समय तक रखें याद

किसी भी कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करनी हो या फिर नॉलेज की बात हो, तो फिर सबसे पहले जनरल नॉलेज अर्थात जीके की ही तैयारी की जाती है। ऐसे में लाखों की संख्या में लोग जीके की तैयारी करते हैं। उन्हीं लोगों में से आधे से अधिक की समस्या तो यह होती है कि उन्हें जीके जल्दी याद नहीं होता है। कई को तो जीके पढ़ने का सही तरीका ही मालूम नहीं होता है। परिणाम उन्हें रिजल्ट अच्छा नहीं मिलता है। आपकी मदद के लिए हम बताने वाले है कि GK की तैयारी कैसे करें, उससे संबंधित खास टिप्स भी शेयर करेंगे। 

सामान्य ज्ञान पड़ने के अपने ही फायदे है, इससे आपको लगभग हर फील्ड में मदद मिलती है। आपको हम बताएंगे कि जीके कैसे आपके लिए लाभदायक है और इसकी तैयारी आप अच्छी तरह कैसे कर सकते है। पूरी जानकारी के लिए आज का लेख अंत तक पढ़ें। 

GK क्या होता है?

GK का फुल फॉर्म General Knowledge होता है। जनरल नॉलेज का क्षेत्र काफी ज्यादा विस्तृत होता है, इसमें साइंस एंड टेक, हिस्ट्री, जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, इंटरनेशनल रिलेशनशिप इत्यादि आसानी से सिमट जाते हैं। ऐसे में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो, जिसके पास इन सारे विषयों की विस्तारित और गहन जानकारी हो।

इतना बड़ा क्षेत्र होने के कारण जीके को ज्यादा समय तक याद रख पाना ज्यादा मुश्किल होता है। इस वजह से भी जीके को लोग बहुत ही कठिन सब्जेक्ट समझते हैं। वही UPSC, SSC या फिर कोई भी कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी हो, उसमें जनरल नॉलेज के सवाल तो होते ही है। दिन प्रतिदिन जीके हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है और इसीलिए इसे याद करने की ट्रिक में भी बढ़ोतरी हो रही है। 

Read Also: DRDO की तैयारी कैसे करें? आवश्यक पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता इत्यादि जाने। 

जीके क्यों पढ़ना चाहिए?

ऐसे कई लोग हैं, जो जानना चाहते है कि आखिर जीके क्यों पढ़ना चाहिए। इसके पीछे कई वजह है, किसी को पढ़ना अच्छा लगता है, तो कोई एग्जाम की तैयारी कर रहा होता है। आपको भी हम बताएंगे कि जीके पढ़ने का क्या महत्व है, उसी के बारे में नीचे पढ़ें। 

  • अगर आप किसी कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं और आपके लिए जीके की तैयारी करना फायदेमंद होता है। 
  • जीके पढ़ने से आप हमेशा अपडेट रहते है और किसी के भी सामने आप कोई भी जवाब देने में सक्षम होंगे। 
  • जीके से आपकी ज्ञान में भी वृद्धि होती है, इनकी मदद से आप अन्य लोगों को भी गाइड कर सकते है। 

GK की तैयारी कैसे करें? फॉलो करें 11 टिप्स

सबसे पहले तो आपको यह बात को मनाना होगा की जीके को ज्यादा समय तक याद रख पाना बहुत ही कठिन है। इसके साथ ही साथ जीके के हर एक विषय में विशेष पकड़ बनाना भी मुश्किल है। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जीके की तैयारी करने के लिए आपको सर्वप्रथम तो न्यूज़ पेपर को पढ़ाना प्रारंभ कर देना होगा। आपको पिछले वर्षों में पूछे गए परीक्षाओं के प्रश्नों के जीके क्वेश्चंस को सॉल्व करने का प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही साथ जनरल नॉलेज के विषय को एक दम गहराई से समझने का प्रयास करना अनिवार्य होता है। अगर आप भी जनरल नॉलेज में अपनी पकड़ बनाना चाहते है, तो आपको यहां बताएं गए टिप्स को जरूर अपनाना चाहिए। 

Read Also: BPSC की तैयारी कैसे करें? पहली बार में ही एग्जाम क्लियर 

1.रोजाना न्यूजपेपर पढ़ने की आदत डालें

अगर कोई व्यक्ति किसी कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहा है, तो उसको यह बात बहुत ही अच्छे से पता होती है कि एग्जाम को क्लियर करने के लिए रोजाना न्यूजपेपर पढ़ने कितना ज्यादा जरूरी होता है। यदि आप भी किसी एक्जाम की तैयारी करने के विषय में सोच रहे हैं या फिर अपनी जनरल नॉलेज और करंट अफेयर को स्ट्रांग करना चाहते हैं। तो आपको रोजाना न्यूजपेपर पढ़ने की आदत डालनी होगी। लेकिन आपको न्यूज़ पेपर का भी चुनाव काफी होशियारी से करना होगा। कुछ न्यूजपेपर्स ऐसे होते हैं, जिनमें केवल और केवल लोकल न्यूज़ होती है। आपको साइंस एंड टेक, ज्योग्राफी, हिस्ट्री, पॉलिटी, इंडियन इकोनामी, इंटरनेशनल रिलेशनशिप इत्यादि से संबंधित खबरों को पढ़ना और समझना चाहिए। इसके लिए आप The Hindu, Indian Express, Economics Times, आदि पढ़ सकते है। 

2.NCERT कि किताबें पढ़ना प्रारंभ करें 

अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो फिर आपको छठी से लेकर के बारहवीं तक की एनसीईआरटी किताबें काफी अच्छी तरह से पढ़नी होगी। हालांकि काफी सारे लोगों को यह काम काफी ज्यादा मामूली या फिर बेकार का प्रतीत होता होगा, लेकिन वास्तविकता में इसकी एक अलग ही अहमियत होती है। एनसीईआरटी पढ़ने से आपकी बेसिक काफी ज्यादा स्ट्रांग हो जाती है। इसके बाद आप आसानी से आगे की तैयारी कर सकते हैं। एनसीईआरटी पढ़ने की एक तरीका भी होती है, जिसको आपको साथ में लेकर चलना होगा। 

3.बुक्स पढ़ने की आदत डालें

जनरल नॉलेज या फिर खुद की नॉलेज बढ़ाने का सबसे बढ़िया तरीका है, आपको अधिक से अधिक बुक्स को पढ़ना होगा। इससे आपकी नॉलेज दिन प्रतिदिन बढ़ती जाएगी। लेकिन ध्यान रहे कि आपको उन्हीं बुक्स को पढ़ाना है, जो आपके एग्जाम से संबंधित है। फिर भी, अगर आपके पास अधिक समय है, तो आप अपने मन मुताबिक नॉलेज बुक्स को भी पढ़ सकते हैं। नियमित बुक को पढ़ने से आपका मन भी काफी ज्यादा स्थिर हो जाता है। किसी भी समस्या के समय में आप अचानक से विचलित नहीं होंगे और इसके शैक्षणिक क्षेत्र में भी फायदे है। 

4.इंटरनेट की मदद ले

कई सारे लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया इसके साथ ही साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को भटकाव का एक माध्यम समझते हैं। वास्तविकता में ऐसा नहीं है, अगर आप इसका प्रयोग सकारात्मक रूप से करें, तो इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। इंटरनेट ज्ञान का एक समंदर है, जिसमें गोते लगाना सबके बस की बात नहीं है। इंटरनेट को नॉलेज के लिए इस्तेमाल करने हेतु आपको सबसे पहले खुद में दृढ़ निश्चय करना होगा। क्योंकि इंटरनेट में काफी सारी ऐसी चीज भी है, जो आपको भटका सकती है। अगर आपको कोई भी टॉपिक समझ में नहीं आ रहा है या फिर उस से संबंधित आपको अधिक से अधिक नॉलेज चाहिए, तो इसके लिए आप इंटरनेट या फिर यूट्यूब का सहारा ले सकते हैं। 

6.Handwritten Notes बनाएं

Handwritten Notes बनाने की आदत डालने से आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा। सबसे पहले तो आपकी लिखने की आदत बन जाएगी, जो आपको एग्जाम में काफी मदद करती है। इसके अलावा Handwritten Notes का यह भी फायदा होता है कि आप चीजों को ज्यादा लंबे समय तक याद रख पाएंगे। अन्यथा इन दिनों इंटरनेट पर तो बहुत सारे ऐसे चैनल और टेलीग्राम ग्रुप है,जो नोट्स को पीडीएफ फॉर्म में बांट दिया करते हैं। लेकिन एक बार Handwritten Notes की पीडीएफ फाइल मिलने से भी कोई लाभ नहीं है, वह बस फोन के फोल्डर में पड़ा रहता है। ना तो हम उसका प्रयोग करते हैं और ना ही उससे कुछ सीखते हैं। ऐसे में अगर हम खुद ही अपने नोटस को बनाएंगे, तो इससे हमारे कॉन्सेप्ट तो क्लियर होंगे ही,  इसके साथ ही चीजों को हम ज्यादा लंबे समय तक याद रख पाएंगे। अपने द्वारा लिखे गए नोट्स से पढ़ाई करने भी काफी ज्यादा आसान हो जाती है और इन्हें बनाते समय भी हम बहुत कुछ याद कर लेते है। 

7.मैगजीन की मदद ले

आप सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता वाले मैगजीन से भी प्राप्त कर सकते है। मार्केट में ऐसे कई मैगजीन आपको मिल जाएंगे, जो आपको ज्ञान वृद्धि में मदद कर सकते है। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो आपको योजना, कुरूक्षेत्र, प्रतियोगता दर्पण, आदि खरीद कर पढ़ सकते है। यदि आपके पास अधिक बजट नहीं है, तो किसी लाइब्रेरी में भी मुफ्त में इन्हें पढ़ने का मौका मिल जाता है। 

8.नियमित रूप से पढ़ाई करें

किसी भी विषय को पढ़ने के लिए हर दिन मेहनत करनी पड़ती है, सिर्फ एक दिन से कुछ नहीं हो सकता है। अपना एक टाइम टेबल बना कर पढ़ाई करनी चाहिए ताकि आप इन्हें लंबे समय तक याद रख पाएं। अपने पढ़ने का उचित स्थान चुने और आस पास शांत वातावरण को ही महत्व दे। यदि आपको घर में ऐसा माहौल नहीं मिल पाता है, तो आप अपने पास के लाइब्रेरी में जा सकते है। अपनी पढ़ाई में कोई भी ब्रेक ना लगाएं अन्यथा आप अपनी तैयारी में पीछे रह जायेंगे। 

9.ऐप का इस्तेमाल करें

यदि आप किताबें या मैगजीन नहीं लेना चाहते है, तो आप अच्छे ऐप का इस्तेमाल कर सकते है। आपको प्ले स्टोर में ऐसे कई ऐप मिल जायेंगे, जहां से सामान्य ज्ञान की पढ़ाई करना आसान हो जाता है। कुछ ऐसे भी एप्लीकेशन है, जिसमें परीक्षाओं की तैयारी को देखते हुए जीके पढ़ाया जाता है। एक बात का ध्यान रखें कि हर ऐप सही नहीं होता है, इसीलिए सोच समझ कर या बड़ों से सलाह लेकर ही इनका उपयोग करें। 

10.जीके से संबंधित क्विज में भाग ले

आपकी तैयारी कैसी है, इसकी जांच के लिए आप क्विज में भाग जरूर ले। जीके सिर्फ पढ़ने से पता नहीं चलेगा कि आपको कितना याद है, वहीं अगर आप कोई टेस्ट लेते है तो आप अच्छे से समझ पाएंगे। इनकी मदद से अपने में कमी भी आप देख पाते है, इसके अलावा अपनी तैयारी की कमजोरियों को समझने में भी सहायता मिल जाती है। आप इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन, कोई भी माध्यम चुन सकते है। कुछ ऐसे गेम भी होते है, जहां जीके से जुड़े हुए सवाल पूछे जाते है। खेल खेल में आप जानकारी भी प्राप्त कर लेंगे और क्विज भी हो जाएगा। 

11.रटने की जगह समझें 

हमने आपको ऊपर बताया कि जनरल नॉलेज का क्षेत्र काफी ज्यादा विस्तृत है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि रातों रात ही जनरल नॉलेज कंप्लीट कर लेंगे, तो यह आपकी गलतफहमी है। ऐसा पाया गया है, जितना आप रट के याद करते है, उतनी ही जल्दी आप सारी चीजों को भूल जाते है। कहीं ना कहीं इस बात को आपने भी जरूर महसूस किया होगा कि आपके द्वारा याद कि गई जीके क्वेश्चन ज्यादा समय तक याद नहीं रह पाती हैं। ऐसी हालत में आपको सबसे पहले रटने की आदत को छोड़ना होगा और इसकी जगह पर आपको कांसेप्ट क्लियर करके चीजों को याद रखने की कोशिश करनी होगी।  यदि कॉन्सेप्ट क्लीयर होने के बाद आपने उसे अपनी लैंग्वेज में लिखने की कोशिश कर ली, तो फिर आप ऐसे नॉलेज को आसानी से भूल नहीं सकते हैं। 

निष्कर्ष:

जनरल नॉलेज की पढ़ाई से कोई नुकसान नहीं होता अपितु आपको फायदा ही मिलता है। आज हमने आपको बताया कि GK की तैयारी कैसे करें, उसके लिए 11 टिप्स दिए है। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में है, तो आपके लिए यह लेख काफी मददगार होगा। इसके अतिरिक्त कोई अन्य सवाल शेष है, तो आप कमेंट बॉक्स के जरिए पूछ सकते है। ऐसे ही जानकारी भरी लेख पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़ें रहे और ने पोस्ट के अपडेट पाते रहें। 

Leave a Comment