घर पर रह कर पढ़ाई कैसे करें? जाने आसान 15 तरीके

जब बात की जाती है घर पर पढ़ाई करने की, तो अधिकांश विद्यार्थी इस पर ध्यान नहीं देते है। उन्हें लगता है कि भला घर में कैसा नियम, हम जब चाहे जैसे चाहे, पढ़ सकते है। यदि आप भी वैसी ही गलती कर रहे है, तो जल्दी ही आपको पछताना पड़ सकता है। अगर आपको लग रहा है कि आप घर में पढ़ाई अच्छे से नहीं कर पा रहे है, तो यह लेख आपके काम आ सकता है। 

आज हम आपको बताएंगे कि घर पर रह कर पढ़ाई कैसे करें, ताकि आप अपने आने वाले परीक्षा में सफलता पा सकें। अपने जीवन में इन बातों को शामिल कर लिया, तो फिर आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। वो सारे आसानी तरीके है, जिन्हें फॉलो करके आप लंबे समय तक बिना रुकावट के अपनी पढ़ाई कर सकते है। 

घर में रह कर पढ़ाई करने के फायदे:

हालांकि, कहीं भी पढ़ने से आपको कई लाभ मिलते है, पर घर पर रह कर पढ़ाई करने के अलग ही फायदे है। आज के समय ज्यादातर स्टूडेंट कहीं बाहर जाकर पढ़ने की बजाय घर को ही अधिक महत्व दे रहे है। आइए, जानते है उन फायदों के बारे में। 

1. समय की बचत

कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने के लिए आपको पूरी तैयारी करनी होती है। बुक, कॉपी, पेन, इत्यादि पैक करना और साथ ही खुद को भी तैयार करना पड़ता है। घर में आपको सारे सामान एक जगह मिल जाते है और तैयारी का समय भी बच जाता है। इन समय को आप अपने पढ़ाई में देकर और ज्यादा पढ़ सकते है। 

2. डिस्ट्रैक्शन से बचाव

बाहर जाते वक्त रास्ते में कई सारी चीज़ें देखने को मिल जाती है। कई बार तो हमारे मित्र से भेंट हो जाती है, जिनसे हम गप्पे लड़ाने लग जाते है। इन सबकी वजह से हमारे फोकस में कमी आती है और पढ़ाई की टॉपिक याद करना में मुश्किल हो जाती है।

घर में आपको ऐसी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है, अपने रूम में अकेले फोकस के साथ पढ़ सकते है। 

3. लंबे समय तक पढ़ाई

आप चाहे घर से दूर कहीं भी जाकर पढ़ो, पर उतने देर तक नहीं पढ़ पाओगे, जितना आप घर में कर सकते हो। अपने आस पास के लोगों को देख कर आपका भी मन कुछ देर के लिए विचलित हो जाता है और अपनी पढ़ाई छोड़ कर आप दूसरा कुछ करना शुरू कर देते है। 

4. ऑनलाइन क्लास से डाउट क्लियर

कहीं कोचिंग में पढ़ने से आपको एक ही टीचर का गाइडेंस मिलता है या फिर कभी कभी कुछ विषयों के ऐसे शिक्षक मिल जाते है, जिनकी पढ़ाई समझ में नहीं आती है। मजबूरी में आपको उनके पास पढ़ना पड़ता है क्योंकि फीस लगती है।

वहीं घर पर रह के ऑनलाइन यूट्यूब से अपने मन का क्लास चुन सकते है, इसमें आपकी फीस भी नहीं लगती है और आपकी सारी शंका भी दूर हो जाती है। 

5. सेहत का उचित ध्यान 

कुछ विद्यार्थी अपने शहर से दूर पढ़ाई के लिए चले जाते है, जिसका उल्टा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। कुछ तो खराब सेहत की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट भी हो जाते है।

लेकिन, घर में रह कर ऐसी समस्या शायद ही आती है, घर में अपने खाने पीने का ध्यान आप अच्छे से रख पाते है। इसकी वजह है, घर में रहने वाले सदस्य, जिन्हें आपके खाने पीने का समय पता होता है। 

ये भी अवश्य पढ़ें:

घर पर रह कर पढ़ाई कैसे करें? जाने 15 तरीके

घर में रह कर पढ़ाई के फायदे तो जान लिए, पर आप किस तरीके से पढ़ाई करेंगे कि आपको सारी चीज़े याद करने में मुश्किल ना हो।

आपको बताते है वो टॉप 15 आइडिया, जिनसे आप हर दिन घर में स्टडी कर सकते है। 

1. टाइम टेबल बनाएं

अपने दिनचर्या के अनुसार अपना रूटीन बनाना आवश्यक होता है। आपको कब किस विषय को पढ़ना है, कितनी देर तक आप पढ़ेंगे, इन सब बातों को अपने रूटीन में शामिल करें।

इसमें व्यायाम, ब्रेक, खाने का भी समय लिखें और इस टाइम टेबल को हर दिन फॉलो करें। शुरूआत में आपको कठिन लग सकता है, किंतु धीरे धीरे इसकी आदत पड़ जाएगी। 

2. ऑनलाइन क्लास की मदद ले

घर में रह कर पढ़ने से आपको गाइडेंस नहीं मिलती है, पर इसका भी समाधान है। आप ऑनलाइन यूट्यूब या फिर किसी ऐप की मदद से ऑनलाइन क्लास कर सकते है।

आपको जिस भी चैनल या टीचर की क्लास समझ में आती है, उसी से पढ़ाई करें।

3. शांत वातावरण चुनें

घर में पढ़ने के लिए एक शांत जगह का चुनाव करें, ना आपके रूम में टीवी की आवाज आनी चाहिए और ना ही घर के दूसरे सदस्य की बातें।

यदि आपका घर दो-तीन तल्ले का है, तो सबसे ऊपर वाले तल्ले में जाकर पढ़ सकते है। ठंड के मौसम में आप छत पर या फिर अपने बगीचे का कोई कोना चुन सकते है। 

4. निश्चित समय पर पढ़ाई करें

आपने अपने टाइम टेबल में जो समय तय किया है, उसी समय पढ़ाई करें। जैसे स्कूल या कोचिंग जाते समय आप समय से तैयार होकर पहुंचते है, ठीक वैसे ही आपको घर में भी पढ़ना शुरू करना होगा। 

5. टाइमर सेट करें

यदि आप किसी संस्थान में जाकर पढ़ते है, तो आपको घंटी से पता चल जाता है कि आपकी एक विषय की अवधि समाप्त हो चुकी है।

घर में एक अवधि तक पढ़ने के लिए आपको टाइमर का उपयोग करना होगा, इससे आप एक निश्चित समय तक किसी विषय को पढ़ पाएंगे। 

6. हर विषय का समय निर्धारण करें

आपको किस विषय को कितने दिनों में पूरा पढ़ना है, इसके लिए एक टारगेट समय निर्धारित करें। हर दिन कितने घंटे उसे पढ़ना लोग कि आप अपने फिक्स टाइम में उसे खत्म कर पाएं।

हर सब्जेक्ट के लिए ऐसा ही करें, इससे आपको एक मोटिव मिलेगा कि किसी भी हाल में अंतिम समय से पहले कंपलीट कर लेना है। 

7. ध्यान भटकने से बचें

स्वयं को सबसे अलग करके पढ़ाई करें और यदि आप ऑनलाइन नहीं पढ़ रहे है, तो अपने मोबाइल को ऑफ कर दें ताकि किसी भी प्रकार का डिस्टर्बेंस ना हो।

अपने कमरे में कोई भी ऐसी चीज़ ना रखें, जिससे आपका ध्यान भटके। कॉल पर गॉसिप करने से भी बचें, इससे आपका समय बर्बाद हो सकता है। 

8. बैठ कर पढ़ाई करें

कभी भी बिस्तर पर सो कर नहीं पढ़ना चाहिए, आप तुरंत ही सो सकते है और पढ़ी हुई कोई भी टॉपिक आपको याद नहीं रहेगी। पढ़ने के लिए हमेशा टेबल और चेयर का इस्तेमाल करें और लाइट की पूरी व्यवस्था रखें, इससे आपको नींद नहीं आएगी। 

9. पूरे फोकस के साथ पढ़े

पढ़ने का मतलब यह बिलकुल नहीं है कि आप बिना मन के पढ़ाई किए जा रहे है क्योंकि आपको पढ़ना है। ऐसी गलती ना करें अन्यथा कुछ ही दिनों में आप पढ़ना बंद कर देंगे। पढ़ने से पहले खुद को मोटिवेट करें और पूरे फोकस के साथ पढ़ाई करें।

10. ब्रेक ले

पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेना सही माना जाता है, आपको थोड़ा रिलेक्स होने का मौका मिल जाता है। कभी भी लंबे समय तक पढ़ाई ना करें, इससे आप बोर हो सकते है और हो सकता है अगले दिन से आपका पढ़ाई में मन ही ना लगें।

एक विषय खत्म करने के बाद ब्रेक लेकर थोड़ा टहल ले या फिर कुछ हल्का खा ले। 

11. नियमित व्यायाम करें

हर दिन अपने शरीर के लिए भी कुछ समय निकाले, आप जितना स्वस्थ रहेंगे, अपनी पढ़ाई में उतना ही अधिक ध्यान दे पाएंगे। पढ़ने के लिए शारीरिक रूप से एक्टिव रहना आवश्यक होता है, इसके लिए हर सुबह व्यायाम करें, जिससे पूरे दिन आपके शरीर में फुर्ती बनी रहेगी। 

12. पोषण भरा आहार खाएं

अपने खाने में तला भुना ना शामिल करें और ना ही एक समय में अधिक भोजन ग्रहण करें। अपने खाने में ऐसी चीज़े रखें, जिससे आपको नींद ना आएं और अधिक समय तक ऊर्जा बनी रहें। एक पौष्टिक आहार में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट की बराबर मात्रा रखें। 

13. पर्याप्त नींद ले

देर तक पढ़ने के लिए, आराम करना भी जरूरी होता है। हर रात 6-8 घंटे की नींद जरूर ले, ताकि आपको बीच में फिर नींद ना आएं। आप एक मशीन को भी लगातार इस्तेमाल नहीं कर सकते, आपके दिमाग को भी आराम की आवश्यकता पड़ती है। 

14. टेस्ट में जरूर शामिल हो

खुद की जांच करना आवश्यक होता है, टेस्ट में शामिल होने से आपको अपनी तैयारी का परिणाम मिलता है। आप टेस्ट में कैसा परफॉर्म करते है, इससे आपको पता चलता है कि आपको और कितनी मेहनत करने की आवश्यकता है।

किन विषयों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है और आगे आप किस तरीके से पढ़ाई करेंगे। इसलिए किसी भी ऑनलाइन टेस्ट सीरीज को जरूर ज्वाइन करें, जो आपके विषय से संबंधित हो। 

15. स्वयं मनन चिंतन करें

पढ़ाई के बाद मनन चिंतन करना आवश्यक है, क्या आप पढ़ रहे है, वो आपके सिलेबस से मिलता है। क्या आप जिस तरीके से पढ़ रहे है, उससे आपको फायदा मिल रहा है, इन सवालों का जवाब स्वयं ही खोजें।

हर दिन या फिर हफ्ते के अंतिम दिन में 30 मिनट का समय निकाल कर इनके बारे में जरूर सोचें। 

पढ़ने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

आप चाहे घर में पढ़े या फिर घर से बाहर, आपको पढ़ते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। इन खास टिप्स की मदद से आप बिना रुके पढ़ पाएंगे

  • पढ़ते समय अपने आस पास टेलीविजन या मोबाइल ना चलाए, इससे आपको ध्यान हट सकता है और आप पढ़ाई छोड़ देंगे
  • हर विषय की किसी टॉपिक को पढ़ने के बाद, उसका नोट्स जरूर बनाना चाहिए। जिस तरह बिना प्रैक्टिस के एक खिलाड़ी खेल नहीं जीत सकता, उसी प्रकार बिना नोट्स के आप अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकते। 
  • पढ़ने की सारी मैटेरियल जैसे कॉपी, किताब, पेन, इत्यादि अपने पास रखें ताकि बार बार आपको अपनी जगह से उठना ना पड़े।
  • कभी कभी घूमने का भी प्लान बनाएं, जैसे एक व्यक्ति एक बार में ही सारा भोजन नहीं खा सकता है, उसी प्रकार आप भी लगातार पढ़ाई नहीं कर सकते है। घूमने से मन फ्रेश होगा और दोबारा पढ़ाई अच्छे से हो पाएंगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे ब्लूटूथ, मोबाइल, कंप्यूटर, इत्यादि का उपयोग कम ही करें या फिर ना ही करें। इनसे आपका फोकस कम सकता है और आप पढ़ाई के अलावा कोई अन्य काम करने लगेंगे। 

निष्कर्ष

पढ़ाई तो हर कोई कर लेता है, पर अच्छे अंक उन्हें ही प्राप्त होती है, जो कुछ नियमों के साथ पढ़ता है। हमने आज आपको बताया कि घर पर रह कर पढ़ाई कैसे करें, उम्मीद है आपको अपने सारे जवाब मिल गए होंगे। पढ़ने के साथ स्वयं को स्वस्थ रखना भी जरूरी है, ताकि आपकी पढ़ाई में कोई बाधा ना आएं।

यदि आप ऐसे ही महत्वपूर्ण टॉपिक पर पोस्ट पसंद करते है, तो हमारे न्यूलेटर को सब्सक्राइब जरूर कर दे। आपको यह लेख कैसा लगा, हमें कमेंट करेंगे जरूर बताएं। 

Leave a Comment