देर रात तक पढ़ाई कैसे करें? कुछ आसान तरीकों से पढ़े पूरी रात

आजकल अधिकांश विद्यार्थी रात में पढ़ना ज्यादा महत्व देते है क्योंकि उस समय किसी प्रकार की रुकावट नहीं होती है। रात्रि में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स कई उपाय अपनाते है ताकि उन्हें नींद ना आएं। सबके लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं होता और फिर बस वक्त की बर्बादी होती है। रात में पढ़ने के अपने अलग ही फायदे है और साथ ही साथ आपको पढ़ी हुई चीज़े लंबे समय तक याद भी रहती है। 

अक्सर हमें सुनने को मिलता है कि सुबह सुबह पढ़ाई करनी चाहिए, पर उनका क्या जिनकी नींद सुबह टूटती ही नहीं है। कुछ विद्यार्थी ऐसे भी होते है, जो रात में पढ़ना तो चाहते है पर उन्हें जल्दी नींद आ जाती है। यदि आप भी किसी वजह से ना दिन में पढ़ पा रहे है और रात में थक कर सो जाते है, तो आपको यहां उन सारे उपायों के बारे में बताऊंगी जिससे आप देर रात तक पढ़ पाएंगे। इस लेख को अंत तक पढ़े ताकि आप बिना थके हर रात आराम से पढ़ाई कर सके। 

देर रात तक पढ़ाई कैसे करें? अपनाएं 13 आसान उपाय:-

अब आपको हम बताने जा रहे है उन सारे उपायों के बारे में जिनकी मदद से आप मन लगा कर रात भर पढ़ पाएंगे। इसके लिए शुरूआत में आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी, फिर यहीं रूटीन आपकी आदत बन जाएगी। आइए, बिना वक्त गवाएं उन सारे तरीकों के बारे में देखते है। 

1. टाइम टेबल बनाएं

बिना तैयारी के आप कोई भी कार्य उचित तरीके से नहीं कर सकते है। यदि आप पढ़ाई की शुरूआत करने से पहले टाइम टेबल बना ले तो यह तरीका उपयुक्त होगा। अपने टाइम टेबल उन विषयों को शामिल करें, जिसे आप पढ़ना चाहते है।

इसके साथ ही ब्रेक लेने का समय, चाय या कॉफी पीने का समय और किस विषय को कितनी देर पढ़ना चाहते है, उसका समय भी तय करें। अपने बनाएं हुए रूटीन को पूरी ईमानदारी से फॉलो करें, जिससे आप पूरी रात अच्छे से पढ़ पाएंगे।

अपने टाइम टेबल में यह भी शामिल करें कि किस दिन आप मॉक टेस्ट हल करेंगे और किस दिन आप नोट्स बनाएंगे। 

2. भारी भोजन से बचे

भोजन यदि अधिक स्वादिष्ट हो, तो लोग पेट भर कर खा लेते है और फिर शरीर में सुस्ती छा जाती है। यदि आप भी अपने खाने में कंट्रोल नहीं कर पाते है, तो यह आपके पढ़ाई पर बुरा असर डाल सकता है।

हमेशा हल्का और सादा भोजन करें ताकि आपको नींद ना आएं। तले भुने या मसालेदार भोजन से अधिक नींद आने की संभावना रहती है।

दिन भर खाते रहने के आदत से भी बचे और हरी साग सब्जी खाएं, दूध पिएं, जिससे आपका दिमाग संतुलित रूप से कार्य करेगा। भोजन पढ़ने से दो घंटे पहले ही खा ले ताकि आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहें। 

ये भी अवश्य पढ़ें:

3. पढ़ने से पहले थोड़ा टहल ले

भोजन करने के तुरंत बाद ही पढ़ने की गलती कभी ना करें, इसे पचने में ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती है। जब आप तुरंत ही पढ़ने बैठ जाते है, तब आपके ब्रेन को डबल कार्य करना पड़ता है।

परिणामस्वरूप नींद जल्दी आने लगती है और आप चाह कर भी अपने पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते है। इसलिए पढ़ने से पहले थोड़ी देर आस पास कहीं टहल ले, इससे आपको ताज़ी हवा मिलेगी और फ्रेश महसूस होगा।

थोड़ा चलने से आपके अंदर एनर्जी भी बनी रहती है, जिससे आप पूरे मन से पढ़ाई कर पाते है। 

4. सही स्थान का चुनाव करें

जब भी पढ़े, सही स्थान में पढ़े। अपने आस पास कोई भी रुकावट भी वाली चीज मौजूद ना हो, इस बात का ध्यान रखें। आपके पढ़ने के स्थान साफ सुथरा होना चाहिए और साथ ही कोई भी डिस्ट्रेक्शन वहां नहीं रहना चाहिए।

पास में कोई शोरगुल ना हो रहा हो और टेलीविजन ना चल रहा हो। आपके पास सारी पढ़ाई की सामग्री भी मौजूद रहनी चाहिए ताकि बार बार पढ़ाई के बीच में उठना ना पड़े। बैठने के लिए भी उचित इंतजाम करें, टेबल चेयर पर बैठ कर पढ़ाई करें। 

5. सकारात्मक ऊर्जा बनाएं रखें

पढ़ने से पहले अपने दिमाग में यह बात बनाएं रखें कि आपको आज पढ़ाई करनी है और अन्य किसी कार्य को हाथ नहीं लगाना है। यदि आप पढ़ने से पहले कुछ लक्ष्य तय नहीं करते है, तो कुछ देर पढ़ने के बाद ही आप दूसरी ओर भटक जाएंगे।

खुद से संकल्प करें कि आपको आज इतनी देर पढ़ाई करनी है और एक निश्चित समयावधि में अपने विषय को पूरा कर लेना है।

यदि आप इस मन से पढ़ने जा रहे है कि मेरे को आज कुछ भी पढ़ लेना है, तो ऐसे मामले में आप ना तो पढ़ पाएंगे और अपना समय भी व्यर्थ गवां देंगे। 

6. अधिक रोशनी में पढ़ाई करें

यदि आपको स्टडी लैंप में पढ़ने की आदत है, तो इसे आज ही बदल डाले। अपने चारों तरफ अंधेरा रहने से आपको नींद आ सकती है और कम रोशनी में पढ़ाई से आंखों पर भी असर पड़ता है।

अपने कमरे के लाइट को ऑन करके रखें ताकि आप लंबे समय तक बिना थके पढ़ाई कर सके। आप ज्यादा रोशनी में पढ़ाई करेंगे तो आपको दिन के होने का आभास होगा और आपको नींद भी नहीं आएगी। 

7. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बनाएं

आप जब भी पढ़ाई शुरू करें, मोबाइल फोन और टेलीविजन से दूर रहे। आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भटकाव के सबसे बड़े कारण है, इससे आपकी पढ़ाई पर भी गलत असर पड़ता है।

स्टूडेंट पढ़ाई छोड़ कर मोबाइल में वीडियो देखने लगते है या फिर टेलीविजन में एक के बाद एक सीरियल देखने लग जाते है। पढ़ने समय इन दोनों को ऑफ कर दे ताकि चाह कर भी आप उसे इस्तेमाल ना कर पाएं।

मोबाइल ऑन रहने से आपको किसी का कॉल भी आ सकता है, जिससे आप डिस्टर्ब भी हो सकते है। 

8. पानी पीते रहें

पानी सेहत के सबसे अच्छा पेय माना जाता है, पढ़ते समय अपने पास बॉटल में पीने का पानी लेकर रखें। पढ़ाई के बीच बीच में पानी पीते रहे, इससे आपके शरीर में सुस्ती नहीं बनेगी।

पानी से आपका शरीर हल्का रहता है और साथ बॉडी डिहाइड्रेट होने की चिंता भी नहीं होती है। पानी ना ज्यादा ठंडा रखें और ना ही गरम, नॉर्मल वाटर ही पिए। 

9. ब्रेक लेकर चाय या कॉफी पिएं

एक निश्चित समय के बाद ब्रेक जरूर ले ताकि आप फिर अधिक समय तक बैठ कर पढ़ सकें। चाय या कॉफी को नींद रोकने का सबसे अच्छा पेय माना जाता है।

इसलिए जब आप कोई टॉपिक खत्म कर लेते है, तो गरमागरम चाय या कॉफी पिएं। चाय या कॉफी की मान्यता काफी प्राचीन समय से है, जब योद्धा या सैनिक स्वयं को जगाएं रखने के लिए इन्हीं गर्म पेय का उपयोग किया करते थे।

आज भी रात्रि में ड्यूटी करने वाले लोग चाय या कॉफी पीना पसंद करते है, ताकि अपनी ड्यूटी को अच्छे से कर पाएं। 

10. दिन में पर्याप्त नींद ले

यदि आप रात में पढ़ने का चुनाव कर रहे है, तो इसके लिए आपको दिन में पर्याप्त नींद लेना होगा। एक बात का ध्यान रखें कि आप पूरी रात भी जग कर पढ़ाई नहीं कर सकते है।

जिस तरह कोई मशीन लगातार नहीं चल सकती, उसी प्रकार आपके शरीर को भी आराम की आवश्यकता होती है। दिन में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद ले, आपके ब्रेन को इससे दोबारा काम करने की ऊर्जा मिलेगी।

दिन में जब भी सोए, अपने रूम में शांति बनाएं रखें ताकि आपको नींद अच्छे से पूरी हो पाएं। 

11. बिस्तर पर लेट कर पढ़ाई ना करें

रात में पढ़ते समय हम अपने आरामदेह तरीकों को ज्यादा महत्व देते है, पर यह भूल जाते है कि इससे आप पढ़ने की बजाय सो जाएंगे।

कभी भी चाहे दिन हो या रात, बिस्तर में लेट कर नहीं पढ़ना चाहिए। बिस्तर में आपको जल्दी नींद आ सकती है और साथ ही इसे कभी ही पढ़ने के लिए उचित नहीं माना जाता है।

जब भी पढ़ाई करें, कुर्सी टेबल का उपयोग करें ताकि आप अधिक समय तक मन लगाकर पढ़ाई कर सकें। 

12. अपने पसंदीदा विषय को महत्व दे

रात में पढ़ने के लिए ऐसे विषय का कभी चुनाव ना करें, जिसे पढ़ते ही आपको नींद आ जाएं। शुरूआत में आदत बनाने के लिए आपको आसान और अपने पसंदीदा विषयों को चुनना होगा।

ऐसा करने से पढ़ाई में आपकी रुचि बनी रहेगी और आप खूब देर तक पढ़ पाएंगे। किसी कठिन विषय का चुनाव करने से, आप जल्दी ही उसे बंद करके कुछ और करने लगेंगे। इसलिए वैसे विषय से शुरूआत करें, जिसे पढ़ना आप अधिक पसंद करते है। 

13. पानी से चेहरा धोएं

इंसानों के लिए रात्रि का समय सोने के लिए ही बनाया गया है, ऐसे में आपको नींद आ सकती है। स्वयं को नींद से दूर रखने के लिए बीच बीच में अपने चेहरे हो धोते रहे, इससे आपकी नींद दूर भाग जाएगी।

पहले के समय में विद्यार्थी इसी उपाय को अपनाते थे, जब चेहरे और आंखों में पानी के छींटे लगते है तो आपकी नींद उड़ जाती है। जब जब आपको थकावट सा लगे, अपने चेहरे को धो ले।

आरंभ में आपको कुछ दिनों के लिए यह प्रक्रिया अपनानी होगी, फिर बाद में रात में जगना आपकी आदत में शामिल हो जाएगा। 

देर रात तक पढ़ने के क्या फायदे है?

आपने अक्सर सुना होगा लोग सुबह पढ़ने की सलाह देते है, तो फिर हम आपको रात में पढ़ने की टिप्स क्यों दे रहे है। इसके पीछे कई वजह है, जिस तरह हर कार्य के अपने लाभ होते है, ठीक उसी प्रकार रात्रि में पढ़ने के भी अलग फायदे है। 

  • रात में किसी प्रकार का दखल नहीं होता है क्योंकि सारे लोग सो चुके होते है। ऐसे में आप बिना किसी रुकावट के आराम से पढ़ाई कर पाते है।
  • रात में पूरा माहौल शांत रहता है, आप अपने पढ़ाई में 100% ध्यान केंद्रित कर पाते है। इससे लंबे समय तक सारी चीज़े आपको याद रहती है।
  • रात में पढ़ने वालों का दिमाग अधिक तेज होता है, वो अन्य लोगों के मुकाबले अपने जीवन में अधिक सफल होते है।
  • रात्रि में पढ़ने से कॉर्टिसोल लेवल हाई हो जाता है, जिससे आप एग्जाम के स्ट्रेस से बचे रहते है और अच्छा परफॉर्म कर पाते है। 
  • ऐसा माना गया है कि सोते समय भी हमारा माइंड काम करता रहता है, इसलिए रात में पढ़ कर सोने के बाद वो सारी चीज़े जल्दी से मेमोरी में स्टोर हो जाती है। 

निष्कर्ष

उम्मीद करते है आपको आज का लेख काफी पसंद आया होगा। हमने आपको आज उन सारे टिप्स और तरीकों के बारे में बताया है, जिसकी मदद से आप भी रात्रि में पढ़ाई कर सकते है। रात में पढ़ने के कितने फायदे है, आपने उसके बारे में भी देखा। इसी तरह जानकारी भरी आर्टिकल के लिए हमसे जुड़ें रहे और अपने दोस्तों के साथ साझा करते रहें। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो, तो कमेंट बॉक्स के जरिए हमें जरूर बताएं। 

Leave a Comment