दारोगा कैसे बनें? जाने योग्यता, प्रकिया और सैलरी

आज के समय में पुलिस विभाग में काम करना हर युवक का मानों एक सपना बन चुका है। लेकिन इस नौकरी के लिए हर कोई आवेदन नहीं कर सकता हैं, इसके लिए कुछ क्राइटेरिया रखी गई है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से आपको हम बताएंगे कि दरोगा कैसे बनें और उसके लिए आपको किन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। 

दरोगा बनना आसान बिल्कुल भी नहीं है या फिर पुलिस विभाग के किसी भी पद में नौकरी पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। दरोगा बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ शारीरिक योग्यता का भी होना अनिवार्य है। इसके अलावा इस पोस्ट के लिए आपको सिलेबस के अनुसार पढ़ाई भी करनी होती है। इन्हीं सबके बारे में हम विस्तार से आज के आर्टिकल में बताने वाले है। 

दरोगा क्या होता है?

किसी भी नौकरी को करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आखिर उस नौकरी का उद्देश्य क्या है, यह पोस्ट किस लिए पुलिस विभाग में है। ऐसे में अगर आप भी दरोगा बनना चाहते हैं, तो आपको पहले यह जानना होगा कि आखिर दरोगा होता क्या है, उनके ऊपर कितनी जिम्मेवारियां होती है, आदि। सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि दरोगा को ही सब इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) कहा जाता है। इन्हें पुलिस उप निरीक्षक के नाम से भी जाना जाता है। यह किसी विशेष पुलिस चौकी के अधिकारी या प्रभारी होते हैं। 

इनका पद हेड कांस्टेबल के ऊपर होता है और वर्दी में इनके दो सितारे होते है। पुलिस स्टेशन का सारा का सारा कार्य भार इन्हीं के ऊपर होता है। उस पुलिस थाना में जितने भी पुलिसकर्मी होते हैं, उनके कार्यों की देखरेख करने का कार्य भी एक इनका ही होता है। 

दरोगा का क्या कार्य होता है? 

जब भी किसी दरोगा की नियुक्ति किसी गांव, कस्बे के थाने में की जाती है, तो दरोगा का यह परम कर्तव्य होता है कि वह अपने इलाके में आने वाले मामले जैसे लड़ाई, झगड़ा, मर्डर केस की जांच करें। 

जांच की गई रिपोर्ट को डिप्टी एसपी को सबमिट करें। यही दरोगा का मुख्य कार्य होता है। एक दरोगा को जाति, धर्म, क्षेत्र, वंश तथा नस्ल की भावना का त्याग करके ड्यूटी में अपना ध्यान केंद्रित करना होता है। 

दरोगा की ड्यूटी अपने थाने के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हो रही चोरी, डकैती इत्यादि घटनाओं का ब्यौरा लेना और उन घटनाओं से लोगों को राहत पहुंचाने का काम करना होता है।

दरोगा बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए?

जीवन में किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सबसे पहले उसे पहले यह जानना अनिवार्य है कि उसके लिए योग्यता क्या चाहिए।यदि आपको इसके बारे में पता है, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। ठीक इसी प्रकार अगर आप भी दरोगा बनने की इच्छा रखते हैं, तो फिर दरोगा बनने के लिए जिन गुणों का होना जरूरी है, आपको उन्हें खुद में बिल्ड करना होगा। दरोगा बनने के लिए आपको किन बातों का ख्याल रखना होगा, इसके बारे में भी हम सारी जानकारियां विस्तार पूर्वक प्रदान करेंगे।

शैक्षणिक योग्यता

यदि आप दरोगा बनना चाहते हैं, तो आपको यह जानना होगा कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता किस प्रकार से निर्धारित की गई है। सबसे पहले दसवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पास करनी होगी। उसके पश्चात इंटरमीडिएट किसी भी स्ट्रीम से पास करनी होती है। आप अपनी मर्जी से साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स कुछ भी ले सकते हैं। 12वीं कक्षा पास करने के पश्चात किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करनी होगी। दरोगा बनने के लिए कम से कम तो ग्रेजुएशन करनी ही होती है। यदि आप इससे और भी अधिक पढ़ना चाहते हैं, तो इसमें भी कोई परेशानी नहीं है। 

Also Read: CBI ऑफिसर कैसे बनें? योग्यता, चयन, कार्य और सैलरी  

आयु सीमा

दरोगा या फिर सब इंस्पेक्टर बनने के लिए आयु सीमा का भी निर्धारण किया गया है। सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि केवल भारत के मूल नागरिक ही इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 21 वर्ष की होनी चाहिए और अगर बात करें अधिकतम आयु सीमा की, तो वह 28 वर्ष की होती है। इससे कम या फिर अधिक आयु के कैंडिडेट्स दरोगा बनने के लिए पात्र नहीं होते है। 

ध्यान रहे कि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में छूट भी प्रदान की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (SC/ ST) तथा पिछड़े वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। 

शारीरिक योग्यता

सबसे पहले तो हम आपको यह बताना चाहेंगे कि महिला आवेदनकर्ताओं के लिए वजन कम से कम 40 किलोग्राम का होना अनिवार्य है। अगर बात की जाए पुरुषों की तो उनके लिए वजन निर्धारित नहीं है। ध्यान रहे कि सरकारी पुलिस विभाग में दरोगा भर्ती के लिए शारीरिक ऊंचाई निर्धारित की जाती है। सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग ऊंचाई निर्धारित की गई है, जो कुछ इस प्रकार से है-

  • सामान्य वर्ग /अत्यंत पिछड़ा वर्ग /अनुसूचित जातिवध अर्थात (Gen/ OBC/ SC)  वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 cm निर्धारित की गई है। 
  • वही सीना (Chest) बिना फुल 79 cm और फूलने पर 84 cm होना चाहिए। 
  • General/ OBC/ SC क्रांतिकारी की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। 
  • अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के वाले कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। वही छाती बिना फुलाने पर 77 सेंटीमीटर और फूलने पर 82 सेंटीमीटर होना चाहिए। 
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला कैंडिडेट की न्यूनतम ऊंचाई 147 सेंटीमीटर ही मांगी जाती है।

दरोगा की परीक्षा का सिलेबस क्या होता है?

यदि आप दरोगा बनने के लिए परीक्षा देने की सोच रहे हैं, तो फिर आपको अपनी मैथ, रीजनिंग, हिंदी और जीएस को स्ट्रांग करना होगा। इसके बाद ही आप इस परीक्षा को पास कर पाएंगे। इस एग्जाम को पास करने के लिए आपको कौन-कौन से विषय को अच्छी तरह से पढ़ना पड़ेगा, इन सारे विषयों के नाम भी हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। 

मैथ:-

  1. नम्बर सिस्टम
  2. सिम्पलीफिकेशन
  3. एवरेज
  4. रेशियो एंड परपोशनल
  5. प्रॉफिट एंड लॉस
  6. सिंपल इंटेरेस्ट एंड कंपाउंड इंटेरेस्ट
  7. परसेंटेज
  8. ट्रिग्नोमेट्री
  9. बीजगणित
  10. पाई एंड चार्ट
  11. मेंसुरेशन
  12. टाइम एंड वर्क

रीजनिंग:-

  1. कोडिंग एंड डिकोडिंग
  2. ब्लड रिलेशन
  3. डाइस
  4. सीरीज
  5. कैलेंडर
  6. दिशा परीक्षण
  7. अनलोजी
  8. सिलोलिज्म
  9. वेन आरेख

जीएस :-

  1. हिस्ट्री – प्राचीन से भारत के आजादी तक का इतिहास।
  2. अर्थव्यवस्था – भारतीय एंड वर्ल्ड इकोनॉमिक्स
  3. राजव्यवस्था – भारत एवं वर्ल्ड राजव्यवस्था
  4. भूगोल – भारत का एवं विश्व का भूगोल
  5. विज्ञान – फीजिक्स ,केमिस्ट्री एंड बायोलॉजी
  6. करेंट अफेयर्स – राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटना ,चर्चित व्यक्ति और महत्वपूर्ण स्थल

हिंदी:-

  1. पैसेज
  2. पर्यायवाची
  3. विलोम शब्द
  4. अनेक शब्दो के लिए एक शब्द
  5. समास
  6.  सन्धि
  7.  पार्ट्स ऑफ स्पीच

Also Read: DRDO की तैयारी कैसे करें? आवश्यक पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता इत्यादि जाने। 

दरोगा कैसे बनें? जाने पूरी प्रक्रिया

दरोगा बनने के लिए आप में कौन-कौन सी खूबियों का होना जरूरी है, इसके बारे में तो हमने ऊपर बता ही दिया है। लेकिन इसके अतिरिक्त आप किस प्रकार से दरोगा बन सकते हैं, इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में अब हम बताएंगे। आपको निम्न चरणों को फॉलो करना होगा ताकि आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। 

1.योग्यता जांच करें

आपको दारोगा बनाना है, तो इसके लिए यह जांच करनी होगी कि आप इसके योग्य है या नहीं। दरोगा या Sub-Inspector बनने के लिए सबसे पहले तो ग्रेजुएशन किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पूरी करें। अपनी हाइट और उम्र की भी जांच कर ले अन्यथा व्यर्थ से समय आपका बर्बाद होगा। 

2.सिलेबस के अनुसार तैयारी करें

हमने आपको सिलेबस के बारे में बता दिया है, यदि आप इसके योग्य है, तो आपको सिलेबस के अनुसार तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। लगातार पढ़ाई करें और साथ में मॉक टेस्ट भी प्रैक्टिस करें। इसके अतिरिक्त फिजिकल टेस्ट के लिए भी खुद को तैयार कर ले। 

3.एप्लीकेशन फॉर्म भरें

पुलिस विभाग के द्वारा समय-समय पर दरोगा भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाती है। जिस समय दरोगा भर्ती के लिए आवेदन निकलता है। आपको उस समय पर अपनी नज़र रखनी है और जल्दी फॉर्म अप्लाई कर देना है। इसके बाद आपको परीक्षा के लिए पूरी मेहनत के साथ लग जाएं। 

4.लिखित परीक्षा पास करें

सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, इस एग्जाम में आपको अच्छे अंक लाने पड़ेंगे। उसके बाद ही आप अगली प्रक्रिया के लिए बुलाए जायेंगे। आपको बता दे कि हर स्टेट में इसकी लिखित परीक्षा भिन्न हो सकती है, कहीं एक चरण तो कहीं दो चरणों में इसका एग्जाम लिया जाता है। 

5.फिजिकल टेस्ट पास करें

यदि आप लिखित परीक्षा में पास कर जाते है, इसके पश्चात आपकी दौड़ होगी। दौड़ में सफल होने के बाद आपकी ऊंचाई वजन और सीने का मापन होता है। शारीरिक जांच तथा लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बनती है। 

6.डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाएं

जब आप पूरी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर लेते है, तो आपको डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवाना होता है। आपने जो भी दस्तावेज को फॉर्म भरते समय जमा लिया था, वहीं सब लेकर आपको जाना होगा। ध्यान रहें कि सभी पेपर सही होने चाहिए, कुछ भी गड़बड़ी होने पर करवाई हो सकती है। वहीं अगर सब कुछ सही रहता है, तो आपको जल्दी ही जॉब लेटर मिल जाता है। 

7.ट्रेनिंग पूरी करें

जॉब लेटर मिलने के बाद आपको ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है, जो कहीं छः महीने तो कहीं एक वर्ष के लिए होता है। यहां आपको आईपीसी की धाराओं, इत्यादि के बारे में पढ़ाया जाता है और साथ ही फिजिकल ट्रेनिंग भी होती है। जब आप अपनी ट्रेनिंग पूरी कर लेते है, तो फिर आपको थाना में पोस्टिंग दे दी जाती है। 

दरोगा की सैलरी कितनी होती है?

इतनी परिश्रम के बाद जब दरोगा की पोस्ट मिल जाती है, तो  उम्मीदवार को काफी ज्यादा खुशी मिलती है। लेकिन उन्हें वेतन कितना मिलता है, यह भी तो जानना जरूरी है। वैसे तो दरोगा की वर्तमान सैलरी ₹50000 से लेकर ₹60000 तक की होती है। आपको कितनी सैलरी मिलेगी, यह इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कितने निष्ठा से कार्य किया है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में सब इंस्पेक्टर के लिए अलग-अलग सैलरी निर्धारित की गई है। अतः आपके राज्य में कार्यरत सब इंस्पेक्टर की सैलरी संभवत इससे कम या फिर अधिक हो सकती है। वेतन के अलावा सब इंस्पेक्टर को अन्य सुविधाएं भी दी जाती है, जैसे आने जाने के लिए वाहन, रहने के लिए क्वार्टर और भते भी दिए जाते है। 

निष्कर्ष:

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको बताया कि दरोगा कैसे बनें, उसके लिए क्या योग्यता चाहिए और सैलरी, इत्यादि के बारे में भी उल्लेख किया है। यदि आपको इसके अलावा कुछ और जानना है, तो कॉमेंट बॉक्स के जरिए पूछ सकते है। इसी तरह की पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़ें रहे और हर दिन कुछ नई जानकारी प्राप्त करें। 

Leave a Comment