कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बनें, जानिए कंप्यूटर में एक्सपर्ट होने के लिए सम्पूर्ण जानकारी

वर्तमान समय में कंप्यूटर हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है, कंप्यूटर के बिना आज  लगभग हर कार्य अधूरा नजर आता है। अगर यह कहां जाए तो गलत नहीं होगा कि कंप्यूटर नें इंसान को अपने अंदर जकड़ लिया है।

आप अपने ही घर में देखेंगे तो आप यह महसूस कर पाएंगे कि आज के समय में हर काम कंप्यूटर द्वारा किया जा रहा है, आज से कुछ साल पहले जो कार्य हाथों से किया जाता था, आज वही कार्य कंप्यूटराइज हो गया है।

मौजूदा समय में चाहे स्कूल हो या कॉलेज, बैंक हो या ऑफिस, रेलवे स्टेशन होया हवाई अड्डा हर जगह कंप्यूटर द्वारा ही काम किया जाता है।

जो काम सालों में किया जाता था अब वह महीनों में हो जाता है, जो काम महीनों में होता था वह अब हफ्तों में हो जाता है, जो काम हफ्तों में किया जाता था अब वह दिनों में हो जाता है, जिस काम में कई दिन लग जाते थे अब वह काम घंटों में होता है, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब घंटों का काम मिनटों में होता है, और यह सब कंप्यूटर के कारण ही संभव हुआ है।

इससे हमें मालूम हुआ कि मौजूदा दौर में कंप्यूटर हमारी जिंदगी में कितना महत्व रखता है, इसीलिए कहा जाता है कि कंप्यूटर के बिना आज के समय में हर काम अधूरा लगता है।

इसलिए कंप्यूटर जानना और कंप्यूटर का एक्सपर्ट होना हमारे लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है, आने वाले कुछ सालों के बाद कंप्यूटर के बिना कोई भी कार्य नहीं हो सकता है।

कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसके जरिए डाटा को जमा करने, और उसके जरिए डाटा को एक जगह से दूसरी जगह भेजने में महत्वपूर्ण कार्य करता है।

कंप्यूटर की खासियत यह है कि अगर कंप्यूटर में स्टोर किया हुआ डाटा किसी कारण से डिलीट हो जाता है तो आप उसे पुनर्प्राप्त कर सकते हैं। 

जब कोई उपयोगकर्ता कंप्यूटर में इनपुट करता है तो कंप्यूटर उसे प्रोसेस करने के बाद आउटपुट देता है। कंप्यूटर द्वारा कई तरह के डाटा को प्रोसेस किया जाता है, उपयोगकर्ता अपनी सुविधा अनुसार जब कोई इनपुट डालता है तो कंप्यूटर प्रोसेस करने के बाद उस इनपुट का आउटपुट बहुत कम समय में देता है। 

कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसे हम एक अच्छे वैज्ञानिक उपकरण की तरह भी देखते हैं, क्योंकि कंप्यूटर डाटा को लेकर स्टोर करता है और तार्किक एवं गणितीय गणना भी आसानी के साथ करने में बहुत ज्यादा काम में आता है। 

वर्तमान समय में कंप्यूटर हर क्षेत्र में काम आता है, आज अगर देखा जाए तो कंप्यूटर के बिना हर काम अधूरा नजर आता है। आइए जानते हैं कंप्यूटर के कुछ महत्वपूर्ण कार्य के बारे में:

शिक्षा क्षेत्र में कंप्यूटर के फायदे

शिक्षा क्षेत्र में कंप्यूटर का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है, आज अगर आप देखें तो कंप्यूटर के इंटरनेट की वजह से विद्यार्थी को हर विषय में जानकारी प्राप्त करने में आसानी होती है। 

मौजूदा समय में शिक्षा प्राप्त करने के लिए कंप्यूटर का योगदान महत्वपूर्ण है, आज इसी कंप्यूटर की वजह से इंटरनेट का सहारा लेकर पूरी दुनिया में कहीं भी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

पूरी दुनिया में लगभग हर स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर के जरिए डाटा मेंटेन करने, स्टूडेंट को पढ़ाने और इसी प्रकार कई तरह के कार्य किए जाते हैं। 

आज हर स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर लगे हुए हैं, यहां तक कि विद्यार्थियों की अटेंडेंस से लेकर उनका एग्जाम लेने और रिजल्ट देने तक का सारा काम कंप्यूटर द्वारा ही किया जाता है।

ये भी अवश्य पढ़ें:

इंटरनेट के लिए कंप्यूटर का उपयोग

आज अगर देखा जाए तो हर कोई इंटरनेट की मदद से अपनी फैमिली, रिश्तेदारों और दोस्तों से जुड़ा हुआ रहता है, यदि कंप्यूटर ना होता तो इंटरनेट का उपयोग भी मुमकिन नहीं था।

कंप्यूटर से आज सिर्फ ज्ञान ही प्राप्त नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि ज्ञान के साथ-साथ मनोरंजन के भी कई विकल्प पाए जाते हैं, जिस वजह से हम अपने काम से बोर नहीं होते हैं।

आज कंप्यूटर और इंटरनेट की बदौलत हम सर्च इंजन पर अपने मतलब की चीजों को जैसे ही लिखते हैं, इंटरनेट हमें काफी तरह के परिणाम ढूंढ कर हमारे सामने पेश कर देता है। 

कंप्यूटर और इंटरनेट की मदद से हम घर बैठे अपनी जानकारी और डेटा विश्व के किसी भी कोने तक पहुंचा सकते हैं, यदि आज ऐसा संभव हो पाया है तो वह कंप्यूटर और इंटरनेट ही की वजह से।

ज्ञान और इंटरटेनमेंट के साथ-साथ सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज कंप्यूटर की सहायता से हम रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं, कंप्यूटर और इंटरनेट की मदद से आज ऑनलाइन बिजनेस भी किया जा रहा है।

आपने देखा होगा कंप्यूटर और इंटरनेट की मदद से आज ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन बिजनेस और इसी प्रकार कई तरह के ऑनलाइन काम करके आज अच्छे खासे पैसे लोग कमा रहे हैं।

यदि आप भी कंप्यूटर और ऑनलाइन के जरिए पैसे कमाना चाहते हैं, आइए सबसे पहले जानते हैं कि कंप्यूटर में एक्सपर्ट कैसे बना जाता है। यूं तो कंप्यूटर में एक्सपर्ट बनने के बहुत सारे तरीके हैं, लेकिन उनमें से कुछ महत्वपूर्ण  तरीकों के बारे में आज हम आपको बताएंगे। 

1. कंप्यूटर की सामान्य जानकारी लें 

यदि आप कंप्यूटर मास्टर बनना चाहते हैं, और वर्तमान समय में आप स्कूल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले कंप्यूटर की बेसिक जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता पड़ेगी।

अब आपके मन में यह प्रश्न उत्पन्न हो रहा होगा कि कंप्यूटर के बेसिक जानकारी क्या होती है? आइए आपको बताते हैं कि कंप्यूटर की बेसिक जानकारी क्या होती है।

आपको बता दें कि सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर को ऑपरेट कैसे किया जाता है? कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं और उसके कौन-कौन सा कार्य होते हैं? कंप्यूटर के हार्ड डिस्क क्या होती है? कौनसे हार्ड डिक्स का क्या काम होता है?

कंप्यूटर के बेसिक जानकारी में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की नॉलेज होना भी अनिवार्य है, यानी एमएस ऑफिस और पेंट वगैरह की जानकारी लेना भी जरूरी है।

इन तमाम बातों की जानकारी को ही कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज कहा जाता है, यदि आप इन बातों को सही तरीके से जान लेंगें और समझ लेंगें तो आप को कंप्यूटर का पूरा सम्पूर्ण जानकारी हासिल हो जाएगी।

2. कंप्यूटर में सभी प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम चलाना सीखें

कंप्यूटर से संबंधित कई प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम होते हैं, इसलिए यदि आप कंप्यूटर एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो आपको अलग-अलग प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम को भी ऑपरेट करना सीखना होगा।

उदाहरण के तौर पर विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम, मेक एस ओ आई, काली लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम इस तरह के कई प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम को चलाने के लिए आपको ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में नॉलेज लेना अनिवार्य है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम के नॉलेज के लिए सबसे पहले आपको ऑपरेटिंग सिस्टम को अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल करना पड़ेगा, उसके बाद उस ऑपरेटिंग सिस्टम की इंफॉर्मेशन प्राप्त करना होगा, क्योंकि कई बार ऑपरेटिंग सिस्टम में प्रॉब्लम पैदा हो जाता है, तो उसके लिए आपको ऑपरेटिंग सिस्टम से संबंधित सारी जानकारी हासिल करने की आवश्यकता पड़ेगी।

3. कंप्यूटर के हर समस्या को सही करें

आप कंप्यूटर एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कंप्यूटर से संबंधित सभी प्रकार के जानकारी हासिल करनी होगी, साथ ही साथ आपको यह भी पता होना चाहिए कि यदि कंप्यूटर ऑपरेट करते समय कंप्यूटर में किसी तरह की कोई समस्या पैदा हो जाती है तो उसे ठीक कैसे किया जा सकता है।

क्योंकि कंप्यूटर चलाते समय आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, कंप्यूटर ऑपरेट करने के दरमियान कभी-कभी कोई प्रॉब्लम प्रस्तुत हो जाती है।

तो आपको अपने हिसाब से प्रॉब्लम ठीक करने का तरीका मालूम होना चाहिए, यदि आप इन बातों को सीख लेंगे और कंप्यूटर की प्रॉब्लम को सही करने का तरीका आ जाएगा, तो आप बहुत जल्द कंप्यूटर में एक्सपर्ट हो जाएंगे।

4. कंप्यूटर से संबंधित ऑनलाइन ब्लॉग और वीडियो देखे

यदि आप कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने में रुचि रखते हैं, तो आपको चाहिए कि कंप्यूटर एक्स्पर्ट से संबंधित हर दिन नई नई चीजों को सीखें, यानी के आपको कंप्यूटर एक्सपर्ट से रिलेटेड हर दिन नई चीज़ सीखने का प्रयास करना होगा।

इसके लिए आप ऑनलाइन विभिन्न वेबसाइट पर जाकर, उन वेबसाइट पर मौजूद कंप्यूटर से संबंधित आर्टिकल को पढ़ने की आवश्यकता है, साथी साथ आप यूट्यूब पर मौजूद कंप्यूटर से संबंधित वीडियो को देखें। 

यानी कि आप ब्लॉग और वीडियो के माध्यम से हर दिन नई नई बातें सीख कर, बहुत आसानी के साथ और बहुत कम समय में कंप्यूटर में एक्सपर्ट हो सकते हैं।

5. कंप्यूटर की बेसिक से लेकर एडवांस तक की जानकारी लें

कंप्यूटर में एक्सपर्ट बनने के लिए आपको बेसिक से लेकर एडवांस तक की जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। इसका तरीका यह है कि आपको बेसिक नॉलेज के बाद कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बारे में भी जानना जरूरी होगा।

जब आपको लगने लगेगा कि आप कंप्यूटर के बेसिक नॉलेज को प्राप्त कर चुके हैं, अब आपको कंप्यूटर की एडवांस नॉलेज प्राप्त करने के लिए कोशिश करनी होगी।

कंप्यूटर के एडवांस नॉलेज में कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है? कंप्यूटर की नेटवर्किंग किसे कहते हैं? कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कैसे बनाते हैं? इत्यादि चीजों को सीखना आपके लिए जरूरी है। 

6. कंप्यूटर सीखना कभी बंद न करें 

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जो किसी चीज का एक्सपर्ट होता है वह उस चीज को सीखना कभी बंद नहीं करता है। यदि आप भी कंप्यूटर में एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो आपको कंप्यूटर सीखना बंद नहीं करना पड़ेगा।

हर दिन आपको कुछ ना कुछ सीखना पड़ेगा, आपके मन में कभी यह बात नहीं आनी चाहिए कि हम कंप्यूटर में बहुत कुछ सीख चुके हैं, अब हम को सीखने की आवश्यकता नहीं है। जिस दिन इस तरह का ख्याल आपको आने लगेगा तो समझ लीजिए कि आप बहुत जल्द कंप्यूटर एक्सपर्ट नहीं रहेंगे।

क्योंकि किसी भी चीज में सफलता प्राप्त करने के बाद आपको लगातार उस चीज के लिए मेहनत करने की जरूरत होती है, जो व्यक्ति हमेशा उस चीज में लगे रहते हैं वही सफलता के पद पर विराजमान रहते हैं। यदि आप भी कंप्यूटर एक्सपर्ट बना रहना चाहते हैं तो आपको भी हर दिन कुछ ना कुछ सीखना होगा।

निष्कर्ष:

इस आर्टिकल के माध्यम से कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी दी है, हमने आपको कंप्यूटर के बारे में विस्तार से बताया है, और कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बना जाता है इस बारे में भी पूरी जानकारी दी है।

हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह भी बताया कि बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक कंप्यूटर में एक्सपर्ट कैसे बना जाता है।

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल काफी पसंद आया होगा, और इस आर्टिकल के माध्यम से आपको संपूर्ण नॉलेज मिला होगा। आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जरूर शेयर करें, ताकि वह भी कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बने यह संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर पाएं। 

Leave a Comment