CBI ऑफिसर कैसे बनें? योग्यता, चयन, कार्य और सैलरी 

CBI का नाम तो आप सबने सुना होगा, जब भी कोई बड़ी केस होती है, तो उसे सीबीआई को ही सौंपा जाता है। एक सीबीआई ऑफिसर होना बड़े गर्व की बात होती है और उनके ऊपर कई जिम्मेवारी भी रहती है। अधिकांश युवा इस क्षेत्र से जुड़ कर देश की सेवा करना चाहते है, इनका कार्य पूरे भारत में फैला रहता है। आपको आज हम यहीं बताने वाले है कि CBI ऑफिसर कैसे बनें, उससे जुड़ी सारी जानकारी भी शेयर करेंगे। 

सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी और साथ ही अपनी योग्यता की भी जांच ले। इस लेख में आपको परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आदि के बारे भी जानकारी मिलेगी। इसे अंत तक पढ़ें ताकि कोई भी महत्वपूर्ण बिंदु छूट ना जाएं। 

CBI क्या है?

CBI का फुल फॉर्म Central Bureau Of Investigation होता है, जो हमारे देश का एक सिक्योरिटी जांच एजेंसी है। इसे खास केस ही सौंपे जाते है, जो सरकार से आदेश मिलने के बाद ही अपना कार्य शुरू करते है। इसे 1941 में स्थापित किया गया था, उस समय इसका कार्य लेन देन और भ्रष्टाचार की जांच करना था। लेकिन, कुछ समय बाद मतलब दूसरे विश्व युद्ध के खत्म होने पर सरकार को महसूस हुआ कि मर्डर, आदि जैसे मामलों को भी देखने के लिए एक और एजेंसी की आवश्यकता है। 

इसी को देखते हुए 1946 में दिल्ली पुलिस स्थापना अधिनियम को लागू किया गया। यह एजेंसी सीबीआई के अंतर्गत ही काम करता है, सारी जांच की जानकारी सीबीआई के पास रहती है। आज भी बड़े से बड़े स्कैम या फिर सीरियल मर्डर जैसे जटिल केस इस डिपार्टमेंट को ही दिया जाता है। 

CBI ऑफिसर क्या होता है?

सीबीआई एजेंसी के अंर्तगत काम करने वाले अफसरों को ही सीबीआई ऑफिसर कहा जाता है। इन्हें देश के बड़े बड़े हाई प्रोफाइल केस को हैंडल करने की जिम्मेदारी दी जाती है। जब भी सरकार को कोई उच्च स्तर की मामले की जांच करवानी होती है, तो वह सीबीआई को ही आदेश दी जाती है। इन्हें कोई यूनिफॉर्म नहीं दी जाती है और ना ही पहनने को आईडी।

इनका काम बड़े ही सटीक तरीके से होता है, और जांच की रिपोर्ट में भी किसी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं किया जाता है। इन्हें किसी भी व्यक्ति के घर में रेड डालने का भी अधिकार होता है और कहीं भी जाने के लिए सरकार ही पूरा खर्चा उठाती है। अगर आप भी सीबीआई ऑफिसर बनना चाहते है, तो ईमानदार होना आपके लिए सबसे जरूरी है। 

CBI ऑफिसर का क्या कार्य होता है? 

अगर आपको सीबीआई ऑफिसर बनना है, तो उसके कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर ले। यदि आपको लगेगा कि आप वह जिम्मेवारी उठा पाएंगे, तभी इसके लिए तैयारी करें। आइए, आपको उसी के बारे में विस्तार से बताते है।

  • CBI ऑफिसर अपराधों की जाँच करता है।
  • वे क्रिमिनल केस की जानकारी जुटाते हैं।
  • उनका काम साक्ष्यों का अध्ययन करना होता है।
  • वे गवाहों की पूछताछ करते हैं।
  • अपराधों की समीक्षा और विश्लेषण करते हैं।
  • संदिग्ध व्यक्तियों का तालाबंदी करते हैं।
  • उनका काम स्वीकृत तरीके से साक्ष्यों की संग्रह करना है।
  • वे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करते हैं।
  • साक्ष्यों की साक्षात्कार का व्यवस्थापन करते हैं।
  • वे संज्ञान लेते हैं कि क्या कदम उठाया जाना चाहिए।
  • अपराधियों को चार्जशीट पेश करते हैं।
  • अदालत में मुकदमे की प्रशासनिक सहायता करते हैं।
  • उन्हें अपराधियों के खिलाफ केस लेकर अदालत में उपस्थित होना होता है।

CBI ऑफिसर के लिए क्या योग्यता चाहिए?

सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए आपके पास उसके अनुसार योग्यता भी होनी चाहिए। शिक्षा से लेकर शारीरिक क्षमता भी इस एजेंसी में आने के लिए आवश्यकता होता है। उसी के बारे में आपको हम बताने वाले है, सभी को ध्यान से देखें। 

ये भी अवश्य पढ़े:

शैक्षणिक योग्यता

  • आपने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हो, किसी भी कोर्स से आप ग्रेजुएशन कर सकते है। 
  • यदि आप ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में है, तब भी आप इस परीक्षा में शामिल हो सकते है। 
  • आपने ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक हासिल किया हो, तभी आप इसके योग्य माने जायेंगे। 

शारीरिक योग्यता

  • आपकी नजर बिल्कुल सही होनी चाहिए और दिमागी तौर पर आपका मजबूत होना भी जरूरी है। 
  • यदि आप पुरुष है, तो आपकी हाइट 165 cm होनी चाहिए।
  • आरक्षण मिलने पर 5 इंच की छूट दी जाती है। 
  • अगर आप महिला है, तो आपकी हाइट 150 cm होनी चाहिए। 
  • पुरूषों का सीना भी मापा जाता है, जो 76 cm होना चाहिए। 
  • महिलाओं के लिए कोई अन्य शारीरिक जांच नहीं ली जाती है। 

उम्र सीमा 

  • जनरल कैटेगरी से होने के नाते आपकी उम्र 20 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक होनी चाहिए। 
  • यदि आप ओबीसी है, तो आपको 3 वर्ष की छूट दी जाती है। 
  • अगर आप एससी या एसटी है, तो आपको उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलती है। 

CBI ऑफिसर कैसे बनें?

सीबीआई ऑफिसर के लिए आपको विभिन्न चरणों पर कार्य करना होता है। हर स्टेप को समझ कर ही अपनी तैयारी शुरू करें, यदि आपने कोई भी चरण को छोड़ दिया, तो आगे आपको दिक्कत हो सकती है। 

योग्यता की जांच करें

आपको सबसे पहले यह जांच लेना है कि परीक्षा के अनुसार जो योग्यता मांगी जा रही है, आप उसके अनुसार योग्य है या नहीं।

आपकी उम्र, शिक्षा और हाइट वैगराह उसके लायक होनी चाहिए। 

आवेदन भरें

आप सीबीआई में दो तरीके से भर्ती हो सकते है, एक एसएससी सीजीएल पास करके और दूसरा पुलिस के अन्य डिपार्टमेंट से प्रमोशन पाकर भी सीबीआई ऑफिसर बन सकते है। जब भी इनका फॉर्म आता है, उसके लिए अप्लाई कर दे। 

परीक्षा का सिलेबस देखें

आपको परीक्षा के लिए क्या पढ़ना होगा, इसका सिलेबस जरूर देखें। तीन चरण की लिखित परीक्षा होती है, उसके बारे में अच्छे से जान ले। अपनी रूटीन बना कर उसके अनुसार पढ़ाई करें, मॉक टेस्ट भी दे। इंटरव्यू के लिए भी प्रैक्टिस करें ताकि आप मेरिट लिस्ट में भी आ सकें। 

एग्जाम में शामिल हो

परीक्षा की अच्छे से तैयारी करके एग्जाम देने भी जाएं। परीक्षा देने से पहले अपना एडमिट कार्ड, पेन, आईडी प्रूफ की भी जांच कर ले। आपको इन सभी चीजों की आवश्यकता एग्जाम हॉल में पड़ती है। सवाल हल करते समय घबराएं नहीं और नेगेटिव करने की गलती बिल्कुल ना करें।

ट्रेनिंग पूरी करें

एक बार आपका सिलेक्शन हो जाता है, तो आपको ट्रेनिंग भी पूरी करनी होती है। इसके पूरा होने के बाद ही परमानेंट नौकरी आपको मिल जाती है। पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें और नए नए नियम कानूनों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें। 

सीबीआई ऑफिसर की चयन प्रकिया कैसी होती है?

सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होती है, इसके तीन चरण के एग्जाम पास करने के बाद इंटरव्यू में भी सफलता हासिल करनी पड़ती है। आपको उन्हीं के बारे में हम यहां बताने वाले है। 

Tier 1

यहां आपसे रीजनिंग और मेंटल एबिलिटी वाले प्रश्न पूछे जाते है, जो 50 अंक होते है और 25 सवाल मिलते है। सामान्य जानकारी के 25 प्रश्न होते है, वह भी 50 अंकों के पूछे जाते है। इसके अतिरिक्त क्वालिटेटिव इंटरेस्ट के भी सवाल रहते है, वह भी 25 प्रश्नों के 50 अंक के साथ रहते है। अंत में पहले पार्ट में आपसे अंग्रेजी के भी क्वेश्चन पूछे जाते है, जिसमें 25 सवाल के 50 अंक दिए जाते है। इन सभी सवालों को हल करने के लिए आपको लगभग एक घंटे का समय दिया जाता है। 

Tier 2

टायर 2 में दो पेपर होते है, एक क्वांटिटेटिव एबिलिटी का होता है और दूसरा अंग्रेजी भाषा का पेपर रहता है। पेपर 1 में 100 सवाल रहते है, जिसके लिए 200 अंक मिलते है।

इसे हल करने के लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाता है। वहीं पेपर 2 में अंग्रेजी से संबंधित 200 सवाल पूछे जाते है, जिसके लिए 200 अंक दिया जाता है। इसे भी हल करने के लिए 2 घंटे की अवधि दी जाती है। 

Tier 3

इस चरण में आपको दिए गए टॉपिक पर निबंध लिखना होता है, उसके अलावा आपसे पत्र लेखन भी करवाया जाता है। इसमें अधिकतम अंक 100 होता है और पेपर बनाने के लिए 1 घंटे का समय भी दिया जाता है। 

इंटरव्यू 

यदि आपने तीनों चरणों को पास कर लिया, तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू में कैंडिडेट से बौद्धिक क्षमता के सवाल पूछे जाते है।

उनकी पर्सनेलिटी और मेंटल एबिलिटी की जांच की जाती है। इसमें पास करने के बाद ही आपका नाम मेरिट लिस्ट में आता है और अच्छा रैंक मिलने पर ऑफिसर पद की प्राप्ति होती है। 

सीबीआई ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है?

सीबीआई में कई पद होते है और हर पद के अनुसार ही सैलरी भी दी जाती है। यदि आप किसी आम पोस्ट पर है, तो आपको महीने के 40,000 मिल सकते है। इसके अतिरिक्त अगर आप सीबीआई के डायरेक्टर के पोस्ट पर है, तो आपको महीने में 1,00000 तक का वेतन मिल सकता है।

सैलरी के अलावा आपको अन्य सरकारी लाभ भी मिलते है, यह भी पोस्ट के अनुसार अलग हो सकता है। रिटायरमेंट के बाद पेंशन दी जाती है, कई भते भी मिलते है। आपको इंश्योरेंस भी दिया जाता है और साथ ही गवर्नमेंट की तरफ से गाड़ी की भी सुविधा दी जाती है। वर्ष बीतने के साथ सीबीआई में कार्यरत कर्मियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी होती है। 

निष्कर्ष:

हमें उम्मीद है कि आपको आज का लेख अच्छे से समझ में आया होगा। हमने आपको बताया कि CBI ऑफिसर कैसे बनें, उसके लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, इत्यादि के बारे में भी साझा किया है। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। आप अपने दोस्तों के साथ भी साझा कर सकते है और हमसे जुड़ने के लिए इस पेज को सब्सक्राइब कर ले। हर दिन एक नया और जानकारी से भरा पोस्ट पढ़ने को मिल जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई शंका भी है, तो वो भी हमारे साथ शेयर कर सकते है। 

Leave a Comment