BPSC की तैयारी कैसे करें? पहली बार में ही एग्जाम क्लियर 

आज के हर युवा का एक सपना होता है, सरकारी अधिकारी बन कर अपने माता पिता को गर्व महसूस करवाने का। ऑफिसर बनने के लिए आप विभिन्न परीक्षा दे सकते है, जैसे यूपीएससी, स्टेट पीसीएस, एसएससी एग्जाम, आदि। इनमें से अधिकांश विद्यार्थियों की पसंद यूपीएससी और स्टेट पीसीएस ही होता है। आज हम उन्हें में से एक बिहार स्टेट कमीशन के बारे में बताएंगे, इस लेख में आप पढ़ेंगे कि Bpsc की तैयारी कैसे करें। 

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बीपीएससी से संबंधित सारी जानकारी देंगे। इस एग्जाम की प्रक्रिया क्या है, उसके लिए कौन योग्य है और हर स्टेज की तैयारी के लिए क्या करना होगा, आदि के बारे में विस्तार से उल्लेख करेंगे। 

Bpsc क्या है?

BPSC का फुल फॉर्म Bihar Public Service Commission होता है, जिसके अंर्तगत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाती है। इन परीक्षाओं के जरिए अभ्यर्थियों की प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति की जाती है। बीपीएससी CCE परीक्षा के अलावा ज्यूडिशियल और सहायक अभियोग अधिकारी की भी परीक्षा कंडक्ट करवाता है। एक सरल भाषा में कहा जाएं तो यह एक एग्जाम कंडक्टिंग बॉडी है, जो प्रति वर्ष अनेकों पदों के लिए एग्जाम लेती है। 

बीपीएससी के लिए कौन योग्य होते है?

बीपीएससी की तैयारी शुरू करने से पहले आपको यह जान लेना आवश्यक है कि क्या आप उसके योग्य है या नहीं। इसके लिए आपके पास उचित शारीरिक क्राइटेरिया, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और उम्र सीमा होनी चाहिए। हम आपसे एक एक योग्यता के बारे में विस्तार से बताते है। 

शैक्षणिक योग्यता:

इस एग्जाम में शामिल होने के लिए आपके पास कुछ शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। यदि आप अंतिम वर्ष में भी है, तब भी आप इसके लिए आवेदन दे सकते है। 

उम्र सीमा:

कोई भी ग्रेजुएशन पास स्टूडेंट इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते है, आपकी उम्र भी उसके अनुसार होनी चाहिए। विभिन्न परीक्षाओं के लिए आपकी न्यूनतम आयु 20,21 और 22 वर्ष होनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ अलग अलग पोस्ट के लिए अधिकतम आयु भी भिन्न होती है। अधिकतम उम्र सीमा 37,40 या 42 वर्ष होती है। 

शारीरिक क्षमता:

यदि आप बिहार पुलिस में सेवा देना चाहते है, तो आपके पास उसके अनुसार शारीरिक क्षमता भी होनी चाहिए। हर कैटेगरी के लिए विभिन्न उम्र होती है, जनरल और ओबीसी (पुरुष) के लिए हाइट 5 फीट 5 इंच और छाती 32 इंच, जनरल और ओबीसी (महिला) के लिए हाइट 5 फीट 2 इंच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त एससी और एसटी के लिए 5 फीट 3 इंच और छाती 31 इंच चाहिए होता है। 

Bpsc एग्जाम की प्रक्रिया क्या होती है?

बीपीएससी एग्जाम तीन स्टेज में आयोजित की जाती है, आपको हर चरण को पास करना होता है। सबसे पहले प्रीलिम्स की परीक्षा ली जाती है, जिसमें सामान्य अध्ययन के सवाल पूछे जाते है। एग्जाम में 150 क्वेश्चन होते है और टोटल मार्क्स 200 होता है। इसके प्रश्न ऑब्जेक्टव टाइप के होते है और प्राप्त अंक को मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाता है। इसे क्वालीफाई करने के लिए अलग अलग श्रेणियों के लिए अलग अलग प्रतिशत निर्धारित किए जाते है।

दूसरे चरण में मेंस का एग्जाम लिया जाता है, इसमें कुल पांच पेपर शामिल होते है। इसमें चार पेपर सब्जेक्टिव होती है और एक ऑब्जेक्टिव भी होता है। यह सभी पेपर 300 अंक के होते है और ऑब्जेक्टिव पेपर 100 अंक का होता है। सामान्य पेपर और ऑप्शनल पेपर क्वालिफाइंग होते है वहीं अन्य पेपरों के मार्क्स मेरिट लिस्ट में जोड़ें जाते है। 

अंतिम स्टेज होता है पर्सनल इंटरव्यू, इसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता, प्रशासनिक योग्यता और आपके पर्सनेलिटी का परिचय लिया जाता है। यह इंटरव्यू 120 अंकों का होता है, जिसके मार्क्स को मेंस के साथ जोड़ कर अंतिम में मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।

अवश्य पढ़ें: Instagram पर बिजनेस कैसे करें? एक महीने में लाखों कमाएं

Bpsc की तैयारी कैसे करें? आज से हर स्टेप फॉलो करें

अब आपको हम बताएंगे कि बीपीएससी की तैयारी कैसे की जाएं, उसके लिए आपको अपनी एक रूटीन बनानी होगी।

कुछ अहम स्टेप को फॉलो भी करना होगा, जिससे आप 100% इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो पाएंगे। 

1. सिलेबस को अच्छे से समझें

  • बीपीएससी प्रीलिम्स के लिए सामान्य अध्ययन तैयारी करनी होगी।
  • इसमें इतिहास, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, इकोनॉमी, विज्ञान, गणित शामिल हैं।
  • मेंस के सिलेबस में इन विषयों को विस्तार से पढ़ना होता है।
  • निबंध और हिंदी भी मेंस के सिलेबस का हिस्सा हैं।
  • एक ऑप्शनल सब्जेक्ट का चयन भी करना होता है।
  • इसका सिलेबस अलग से पढ़ना होता है।
  • पहले ये सब विषयों को अच्छे से समझें।
  • फिर तैयारी शुरू करें।

2. उचित किताब खरीदें

सिलेबस के अनुसार आपको सही पुस्तक भी खरीदना पड़ता है, उसके लिए सही गाइडेंस की जरूरत होती है। आप खरीदने से पहले किसी सीनियर की मदद ले सकते है, जिन्होंने से इस एग्जाम को क्लियर किया है।

मार्केट में तो अनगिनत बुक आपको मिल जाएंगे, लेकिन उन्हीं में से बेस्ट का सिलेक्शन करना मुश्किल होता है। शुरूआत NCERT से करें और प्रीलिम्स के लिए लूसेंट की किताब पढ़ें। इसके अलावा हर विषय के लिए उचित पुस्तक खरीदें, जिससे आपका सिलेबस कवर हो जाएं। 

अवश्य पढ़ें: Flipkart के साथ बिजनेस कैसे करें? घर बैठे कमाएं पैसे

3. ऑफलाइन या ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करें

  • सेल्फ स्टडी अच्छी, लेकिन अन्य स्रोतों से भी तैयारी कर सकते हैं।
  • मुफ्त कक्षाएं या कोचिंग से सहायता ले सकते हैं।
  • घर बैठे भी पढ़ाई कर सकते हैं या ऑफलाइन सेंटर पर जा सकते हैं।
  • यह आपको पढ़ाई में मदद और कॉन्सेप्ट्स स्पष्ट करने में मदद करेगा।
  • विभिन्न स्रोतों से तैयारी करने से नए दृष्टिकोण आ सकते हैं।
  • विभिन्न विधाओं से शिक्षा लेने से ज्ञान में वृद्धि हो सकती है।
  • सही मार्गदर्शन से सफलता की संभावना बढ़ सकती है।
  • उपयुक्त स्रोतों का सही उपयोग करके परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

4. डेली रूटीन तैयार कर ले

आपको जब मन लगेगा, तभी पढ़ाई करेंगे, ऐसे विचार मन से हटा दे। इस परीक्षा के लिए आपको सब चीज त्यागना पड़ता है और अनुशासन का जीवन अपनाना होता है।

अपना एक डेली रूटीन तैयार कर ले कि आपको आज यह पढ़ना है और किस विषय को कितना समय देना, वह भी लिख ले। हर दिन अभ्यास से ही आप सफलता पाएंगे अन्यथा आपका समय ही बस बर्बाद होगा। 

5. हर दिन अखबार पढ़ें

  • महसूस करें कि मेंस सवालों का उत्तर देने के लिए रोज़ न्यूज़पेपर पढ़ें।
  • यह आपकी निबंध की तैयारी में मदद करेगा और आवश्यक डेटा भी उपलब्ध होगा।
  • न्यूज़पेपर के आर्टिकल सेक्शन से निबंध की सामग्री तैयार हो सकती है।
  • इससे आपको मेंस पर विस्तार से जानकारी मिलेगी।
  • रोज़ न्यूज़पेपर पढ़ना ज्ञान और सूचना का स्त्रोत बना सकता है।
  • न्यूज़पेपर से लिए जाने वाले डेटा को उत्तम तरीके से उपयोग करें।
  • यह जिज्ञासा को बढ़ाता है और विषय पर नई दृष्टिकोण प्रदान करता है।

6. वर्ष भर का करेंट अफेयर्स देखें

  • प्रीलिम्स के लिए वर्ष भर करेंट अफेयर्स पढ़ें।
  • दुनिया और बिहार के समाचारों पर ध्यान दें।
  • स्पीडी या Edu teria की मदद लें।
  • रोजाना खास खबरें नोट करें।
  • वर्गीकरण और अभ्यास करने के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है।
  • प्रैक्टिस टेस्ट्स से अपनी तैयारी को मजबूत करें।
  • समय प्रबंधन और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • संविदानिकता से प्रश्न पूछे जा सकते हैं, इसे भी ध्यान में रखें।

7. स्टूडेंट अटलस का उपयोग करें

मेंस में जियोग्राफी भी रहता है, उसके जवाब को परफेक्ट बनाने के लिए आपको स्टूडेंट अटलस भी देखना चाहिए। आप एक मैप के माध्यम से चिड़ियाघर, अभयरायण, खनन केंद्र, डैम, नदियों, पर्यटक स्थल, आदि के बारे में जल्दी याद कर सकते है।

ऐसा कहा जाता है कि इंसान चित्रों को अधिक दिनों तक याद रख पता है कि कहां क्या चीज थी। इसलिए भूगोल की तैयारी करते समय अटलस जरूर पढ़ें।

8. अपने नोट्स बनाएं

  • सिर्फ पढ़ाई से अध्ययन समर्थ नहीं होता, समय का सही तरीके से उपयोग करना भी जरूरी है।
  • प्रीलिम्स तक रटने से थोड़ा समय बच सकता है, लेकिन मेन्स में सफलता के लिए समय और समय की महत्वपूर्णता है।
  • पढ़ते समय नोट्स बनाना जरूरी है, ताकि आगे अध्ययन में सुधार हो सके और आत्म-मूल्यांकन किया जा सके।
  • नोट्स में विषय को सार्थकता से लिखना महत्वपूर्ण है, जिससे उसे बार-बार समझने की जरूरत न हो।
  • ग्राफ, चित्र और मैपिंग का उपयोग करके विषय को स्पष्ट और संबोधनशील बनाना चाहिए।
  • यह तकनीक आत्म-मूल्यांकन करने और अध्ययन को प्रभावी बनाने में मदद कर सकती है।

9. हर दिन 3-4 मॉक हल करें

जब आपको लगे कि आपने लगभग 50% सिलेबस पूरा कर लिया है, तो मॉक पेपर को हल करना शुरू कर दे।

आप एक दिन में जितना अधिक सवालों को हल करेंगे, आपको अपनी तैयारी का अंदाज़ा हो पाएगा। इससे एग्जाम का पैटर्न भी क्लियर होता है और खुद के ज्ञान में वृद्धि भी होती।

10. फोकस के साथ पढ़ाई करें

  • पढ़ना और ध्यान के साथ पढ़ना में अंतर होता है।
  • कहानियों को पलट कर पढ़ने से पात्रों का नाम भूल जाता है।
  • ध्यान से पढ़ने से जानकारी दिमाग में अधिक समय तक रहती है।
  • पढ़ाई करते समय शांत जगह चुनना महत्वपूर्ण है।
  • कोई भी डिस्ट्रैक्शन नहीं होनी चाहिए, फोकस बनाए रखना आवश्यक है।

11. निबंध की प्रैक्टिस करते रहें

आपको पता है कि बीपीएससी ने अब निबंध को भी जोड़ लिया है, जिसके लिए आपको प्रतिदिन एक एक निबंध की प्रैक्टिस करनी होगी। इसे कैसे फ्रेम करना है, कंटेंट में क्या डेटा देना है, निष्कर्ष कैसे होना चाहिए, आदि।

इन सभी के बारे में आप प्रैक्टिस करके ही समझ सकते है, आप Insight वेबसाइट में दिए गए essay टॉपिक को हल करके भी सही दिशा में जा सकते है। 

BPSC की तैयारी में कितना समय लगता है?

  • BPSC की तैयारी के लिए विभिन्न किताबें पढ़नी और समय लगता है।
  • प्रीलिम्स की तैयारी के लिए तीन महीने देना आवश्यक है, रोज़ पढ़ाई करनी होती है।
  • मेन्स की तैयारी में 9 महीने से 1 साल लगता है। रोज़ नोट्स बनाने और याद करने की आवश्यकता है।
  • इंटरव्यू के लिए सामान्य अध्ययन पर ध्यान देना होता है।
  • ग्रेजुएशन में पढ़ाई किये विषय की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए।
  • सब्जेक्ट की पढ़ाई को ग्रेजुएशन के पहले वर्ष से शुरू करने की सलाह दी जाती है।
  • प्रिपरेशन के दौरान नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन महत्वपूर्ण हैं।
  • निरंतर स्वयं मॉनिटरिंग और स्वाध्याय अपेक्षित हैं।
  • समय के बारे में निर्णय लेने में सावधानी बरतनी चाहिए।
  • सफलता के लिए निरंतर प्रयास और संघर्ष आवश्यक हैं।

निष्कर्ष:

यदि आप भी प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे है, तो आपको खूब मेहनत से और स्मार्ट तरीके से तैयारी करनी होगी। आज हमने आपको बताया कि Bpsc की तैयारी कैसे करें, जिससे आप एक ही बार एग्जाम को क्लियर भी कर सकते है। हमने हर जरूरी स्टेप के बारे में भी साझा किया है, जिन्हें फॉलो करके आप सफलता पा सकते है। यदि आपको इसी तरह के लेख पढ़ने है, तो हमारे साथ हमेशा जुड़ें रहें। 

Leave a Comment