फेसबुक पर बिजनेस कैसे करें? मुफ्त में मार्केटिंग करके बिक्री बढ़ाएं 

फेसबुक यूज करना किसे नहीं आता है, आजकल बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक इसका इस्तेमाल करते है। फेसबुक एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां करोड़ों लोग के अकाउंट मौजूद है। इसी बात का फायदा एक बिजनेस करने वाले को मिल सकता है क्योंकि मुफ्त में ही इतनी बड़ी संख्या में घर बैठे उन्हें टारगेट मिल जाता है। आपको बस कुछ रणनीति का प्रयोग करना पड़ता है और थोड़ी सी मेहनत से अच्छे परिणाम भी देखने को मिलते है। 

यदि आप भी फेसबुक यूजर है, तो आपने कभी ना कभी किसी प्रोडक्ट का ऐड या कोई पोस्ट जरूर देखा होगा। आज हम आपको बताएंगे कि फेसबुक पर बिजनेस कैसे करें ताकि आपके व्यवसाय के बारे में भी लोगों को इसी तरह पता चले। इसके लिए आपको कुछ कार्य करने होंगे ताकि सोशल मीडिया के जरिए अधिकांश यूजर के पास अपना विज्ञापन या फिर पोस्ट जाएं। इस लेख में हम आपको सारी अहम बातें बताएंगे, इसे अंत तक पढ़ें। 

फेसबुक मार्केटिंग का मतलब क्या होता है? 

फेसबुक एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है, जहां लोग अपने अकाउंट बना कर एक दूसरे से जुड़े रहते है और इसके अलावा यहां आपको गेम और एंटरटेनमेंट वीडियो भी देखने को मिल जाते है। इन्हीं फीचर्स में से एक है फेसबुक मार्केटिंग, जिसकी मदद से आप अपने बिजनेस को बढ़ावा दे सकते है।

इसके लिए कोई भी तरीका अपनाया जा सकता है, जैसे मार्केटप्लेस, फेसबुक पेज, ग्रुप शेयरिंग, इत्यादि। इनके बारे में हम आपको आगे अच्छे से वर्णन करेंगे। यहां आपका अपना एक फेसबुक अकाउंट होना चाहिए, उसके बाद एक बिजनेस पेज बनाना होगा और फिर आप आराम से फेसबुक में अपनी बिजनेस मार्केटिंग कर सकते है।

यहां अपने प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में पोस्ट बना कर या फिर उनके इमेज को अच्छा सा कैप्शन देकर (जिससे पता चला कि आप क्या बेच रहे है) शेयर करना होता है। 

फेसबुक पर बिजनेस करने के क्या फायदे है? 

फेसबुक पर बिजनेस करने के अनगिनत लाभ है और सबसे अच्छी बात है कि यहां अपना अकाउंट बनाने के लिए कोई फीस भी नहीं ली जाती है। इसके अतिरिक्त आपको और भी फायदे देखने को मिल जाएंगे, जिसके बारे में विस्तार से बताते है। 

  • फेसबुक की सहायता से आप घर बैठे अपना प्रोडक्ट बेच सकते है या फिर लोगों को अपने सर्विस के बारे में इसकी जरिए बता सकते है। 
  • फेसबुक में आपको करोड़ों लोग एक ही प्लेटफार्म पर मिल जायेंगे, इसके लिए ना तो आपको पैसे देने होंगे और ना ही कहीं बाहर जाना होगा। 
  • अपने बिजनेस के बारे में, उसके प्रोडक्ट के फायदों के बारे में आप फेसबुक में साझा कर सकते है। एक ही जगह से आपके बारे में ज्यादातर लोगों को पता चलेगा। 
  • फेसबुक पेज के सहारे आप अपने वेबसाइट के बारे में भी प्रोमोट कर सकते है। जैसे आपका कोई इंफॉर्मेशन वेबसाइट या ब्लॉग है, तो आप उसके बारे में भी फेसबुक में शेयर कर सकते है। 
  • अपने प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में ऐड कैंपेन चला कर आप अपने बिजनेस की बिक्री आसानी से बढ़ा सकते है। बड़े बड़े ऑनलाइन स्टोर भी ऐसा काम करते है, जैसे फ्लिपकार्ट, एमेजॉन, मिंत्रा, इत्यादि।

ये भी अवश्य पढ़ें:

फेसबुक पर बिजनेस कैसे करें? 

आप जिस जवाब के तलाश में यहां आए है, उसी के बारे में अब हम बताने जा रहे है। कुछ तरीकों से आप फेसबुक पर बिजनेस कर सकते है और अपने व्यापार को एक नई ऊंचाई दे सकते है।

आइए, उन्हीं के बारे में विस्तार से समझते है। 

फेसबुक मार्केटप्लेस चुनें 

फेसबुक मार्केटप्लेस इस ऐप का एक फीचर्स है, जहां यूजर अपने लोकल लोगों के साथ खरीद और बिक्री कर सकते है। इसके लेन देन की प्रक्रिया फेसबुक के बाहर ही की जाती है, यहां बस आपको अपने प्रोडक्ट के बारे में शेयर करने और अन्य विक्रेताओं के बारे में देखने का मौका मिलता है।

यहां आप कपड़ों से लेकर रियल एस्टेट का भी बिजनेस कर सकते है। बस आपको सारा कार्य फेसबुक के नियमानुसार ही करना होगा। आइए, आपको बताते है कि फेसबुक मार्केटप्लेस कैसे इस्तेमाल करते है। 

  • सबसे पहले आपको अपना फेसबुक अकाउंट ओपन करना है और राइट साइड में दिख रहे मेन्यू बटन को क्लिक करना है। 
  • अब आपको उस मेन्यू में एक मार्केटप्लेस का ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक कर दें। इसके बाद आप अपने प्रोडक्ट की बिक्री या खरीदने का काम कर सकते है। 
  • आपको अपने प्रोडक्ट की कैटेगरी और लोकेशन से बिक्री के लिए प्रोडक्ट सर्च करना है। जब आपको वह प्रोडक्ट दिख जाएगा, तब आप आगे स्टेप में जा सकते है। 
  • अब आपको ऐप के कैमरा फंक्शन का उपयोग करके अपने प्रोडक्ट का इमेज लेना है या फिर सर्विस को कुछ तस्वीर जोड़ सकते है। 
  • यहां आपको लेन देन की बात करने के लिए मैसेज सेवा दी जाती है। एक बात का ध्यान रखें कि आपकी उम्र 18 से ज्यादा होनी चाहिए, तभी आप मार्केटप्लेस का उपयोग कर सकते है। 

फेसबुक बिजनेस पेज बनाएं

अब दूसरा तरीका है फेसबुक पेज बना कर अपने बिजनेस के बारे में लोगों को बताया जाएं। इस पेज के माध्यम से आप पूरी दुनिया से जुड़ सकते है। फेसबुक पेज बनाने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे और साथ ही अपने बिजनेस का कवर फोटो, प्रोफाइल फोटो भी लगाना होगा। 

  • सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट में लॉगिन करें और वहां राइट साइड में दिख रहे मेन्यू पर क्लिक करें। 
  • आपको मेन्यू में Pages का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक कर दे। 
  • अब आपको ऊपर में Facebook Page Create का एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा। 
  • आगे आपको term और condition को स्वीकार कर लेना है, फिर आप अपने बिजनेस कैटेगरी का चुनाव कर सकते है। 
  • अब आपको फेसबुक पेज का नाम रखना है, जो आपके बिजनेस का भी नाम होना चाहिए। 
  • इसके बाद आपको वेबसाइट का लिंक भी डालना है, यदि आपका कोई वेबसाइट नहीं है तो अन्य ऑप्शन को चुन कर आगे बढ़ें।
  • आगे आपको प्रोफाइल में अपने बिजनेस का पिक्चर लगाना होगा या फिर बिजनेस लोगो का भी उपयोग कर सकते है। अब आपका पेज बन कर तैयार है। 
  • अन्य कार्यों के लिए आपको Edit Page के बटन पर क्लिक करना होगा। आपको पेज कवर में फोटो डालने का ऑप्शन दिखाई देगा, कोई भी बिजनेस से संबंधित इमेज का उपयोग कर सकते है। 
  • इसके बाद आपको update page info का विकल्प दिखाई देगा। यहां से आप कॉन्टैक्ट डिटेल सब डाल सकते है। इसमें नंबर, ईमेल आईडी, एड्रेस, इत्यादि रहता है। 
  • इसमें आप अपने बिजनेस डिस्क्रिप्शन को भी अपडेट कर दे, जहां आपको अपने व्यवसाय के बारे में बताना है। इसके अलावा आपको अपने Working hour को भी अपडेट करना होगा। इसके बाद आपका पेज पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। 

विभिन्न ग्रुप ज्वाइन करें

अपने बिजनेस के बारे में फेसबुक प्रचार के लिए आप विभिन्न ग्रुप को भी ज्वाइन कर सकते है। आपको ऐसे ग्रुप से जुड़ना है, जहां लोग बिजनेस प्रमोट करते है या फिर आपके प्रोडक्ट से संबंधित हो, उनके फॉलोअर्स भी अधिक होने चाहिए।

आप जब भी कुछ नया पोस्ट करते है, तो इन ग्रुप में सीधे शेयर कर सकते है। इसके अलावा आप चाहे तो खुद से वहां अपने बिजनेस के बारे में पोस्ट कर सकते है। यदि एडमिन को आपका पोस्ट सही लगा, तो आपको अप्रूवल मिल जाता है। कई ग्रुप ऐसे भी होते है, जिनमें लाखों लोग जुड़े रहते है। ग्रुप से जुड़ने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।

  • आप सर्च में जाकर किस ग्रुप से जुड़ना चाहते है, उसका नाम सर्च करें। आपको वहां विभिन्न ऑप्शन दिखाई देंगे, अकाउंट, पेज, ग्रुप। 
  • आपको ग्रुप में क्लिक करना है और अपने अनुसार ग्रुप को चुन कर उस पर क्लिक करें।
  • आगे आपको Join Group का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें। 
  • आपसे वहां कुछ सवाल पूछे जाएंगे, जैसे आप ग्रुप से क्यों जुड़ना चाहते है, इत्यादि और पेज पॉलिसी के लिए एग्री भी होना होगा। इसके बाद सबमिट कर दे। 
  • आपकी रिक्वेस्ट पेज के एडमिन के पास जाएगी, वहीं आपको अप्रूवल दे सकते है कि आपको पेज से जोड़ा जाएं या नहीं।

ऑनलाइन ऐड कैंपेन चलाएं

इस तरीके का इस्तेमाल लगभग हर कोई अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए करते है। इससे सबसे अधिक मुनाफा होता है और परिणाम भी अच्छा मिलता है।

हालांकि, इसके लिए आपको कुछ फीस देनी पड़ती है, जो ₹100 से लेकर लाखों में हो सकती है। आइए, एड कैंपेन चलाने के स्टेप देखते है। 

  • सबसे पहले आपको गूगल ने फेसबुक ऐड मैनेजर को ओपन करना है और वहां अपने फेसबुक आईडी से लॉगिन कर लेना है। 
  • यहां आपको Create Ads का एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें। 
  • आगे आपके स्क्रीन पर एक Pop up आएगा, जहां आपसे पूछा जाएगा कि आप किस तरह का ऐड क्रिएट करना चाहते है। यहां आप Create Complete Campaign पर क्लिक कर दे। 
  • आगे आप अपने कैंपेन का नाम देना होगा, बजट तय करना होगा, ऐड आप किस उद्देश्य से चला रहे है, उसे भी चुनना होगा और साथ में ऐड के लिए इमेज भी लगाना होगा। 
  • आपको ऐड चलाने से पहले लोकेशन, ऑडियंस क्राइटेरिया, Age ग्रुप, इत्यादि का भी चयन करना होगा। सारे टास्क पूरे कर लेने के बाद इसे सबमिट कर दे। 
  • कुछ देर इंतजार करें कि आपका ऐड अप्रूव हुआ या नहीं क्योंकि कभी कभी इसे रिजेक्ट भी कर दिया जाता है। इसलिए ऐड चलाने से पहले कुछ सावधानी जरूर बरतें। 

निरंतर पोस्ट करते रहें

आप अपने फेसबुक अकाउंट या फिर फेसबुक पेज पर लगातार पोस्ट करते रहें। आजकल लोग इसके लिए सोशल मीडिया मैनेजर को भी हायर करते है, जो अलग अलग डिजाइन में आर्टवर्क बना कर आपके पेज या प्रोफाइल पर पोस्ट करते है।

ऐसा करने से आपके पेज में फॉलोअर्स बढ़ने लगते है और अच्छे कंटेंट रहने से, फेसबुक खुद इसे प्रमोट करता है। इसलिए हर दिन अपने बिजनेस के बारे में पेज में पोस्ट करते रहें। 

निष्कर्ष:- 

दोस्तों, देखा ना आपने कि कैसे एक मनोरंजन के प्लेटफार्म से आप अपना बिजनेस भी आगे बढ़ा सकते है। आज के समय में लाखों लोग इस फीचर्स को उपयोग कर रहे है और अच्छा लाभ भी कमा रहे है। हमने आपको आज फेसबुक पेज बनाने भी सिखाया है और इसके अनगिनत फायदे भी गिनवाएं है।

यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो हमारे साथ ऐसे ही जानकारी भरे पोस्ट के लिए जुड़े रहें। हमारे पास आपके हर सवाल का जवाब रहता है, जो आपके व्यवसाय से संबंधित हो। आपको यह लेख कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

Leave a Comment