पुलिस कैसे बने, जरुरी योग्यता, आयु सीमा और सैलरी जानिए विस्तारपूर्वक

बचपन में लगभग सभी बच्चों का अलग-अलग सपना होता है, कोई बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है तो कोई इंजीनियर बनना चाहता है, और उसी में से कोई बच्चा पुलिस बनना चाहता है।

बहुत सारे बच्चे अपने बचपन का सपना पूरा नहीं कर पाते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जो बचपन में देखा हुआ सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात लगा देते हैं, और अपने लक्ष को प्राप्त भी कर लेते हैं। 

देश में कानून के अनुशासन को कायम रखने का प्रमुख दायित्व पुलिस विभाग के ऊपर निर्भर होता है। जिस तरीके से देश के सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा देश के सैनिकों के ऊपर होता है उसी तरह देश के अंदर कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए यह जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के ऊपर होता है। 

पुलिस डिपार्टमेंट में नौकरी करना एक सम्मान और रुतबे की बात मानी जाती है। क्योंकि पुलिस डिपार्टमेंट पर समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।

जब कोई व्यक्ति पुलिस वर्दी पहनता है तो उसे गर्व महसूस होता है, और उस व्यक्ति के समाज में एक अलग पहचान और सम्मान होता है। 

यदि आप भी चाहते हैं कि पुलिस डिपार्टमेंट की वर्दी पहन कर अपना एक अलग पहचान बनाए, और समाज में सम्मान पाएं, तो आप इस आर्टिकल के माध्यम से यह जान पाएंगे कि पुलिस कैसे बनते हैं।

पुलिस डिपार्टमेंट में विभिन्न प्रकार के पोस्ट होते हैं, आप अपनी योग्यता के हिसाब से पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर आईपीएस बन सकते हैं।

तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से पुलिस कैसे बने, और पुलिस बनने के लिए क्या क्या योग्यताएं होनी चाहिए, यह सारी बातें विस्तार पूर्वक जानेंगे। 

पुलिस में कितने प्रकार के पद होते हैं?

डिपार्टमेंट में उनके पोस्ट के हिसाब से पुलिसकर्मी की अलग अलग पहचान होती है। यही वजह है कि पुलिसकर्मी के वर्दी में बेच लगा होता है।

वर्दी में लगा हुआ बेच उनका पद और पावर बताता है,  इंडिया में पुलिस महकमे में कई  रैंक और पोस्ट होते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पुलिस महकमे के निचले पोस्ट से लेकर उच्च स्तर पोस्ट के बारे में बताएंगे। 

Indian Police Rank List in order पुलिस डिपार्टमेंट के पद के बारे में आइए जानते हैं विस्तार से: 

1. Police Constable(PC)

कॉन्स्टेबल पुलिस डिपार्टमेंट में सबसे निचला पद होता है, कॉन्स्टेबल की वर्दी में कोई  बेच लगा हुआ नहीं होता है।

2. Senior Police Constable(SPC)

वरिष्ठ पुलिस कॉन्स्टेबल  जिसे एसपीसी कहा जाता है, सीनियर पुलिस कांस्टेबल की वर्दी पर काले रंग की पट्टी पर नीले रंग की दो पट्टी लगी होती है, या एसपीसी के वर्दी पर जोड़ी पट्टी के अंदर लाल रंग की 2 पट्टी लगी होती है।

3. Head Constable(HC)

एसपीसी के ऊपर हेड कांस्टेबल होता है, हेड कॉन्स्टेबल की वर्दी पर काले रंग की पट्टी पर नीले रंग की तीन पट्टी लगी होती है, या वर्दी पर लाल रंग की तीन पट्टी लगी होती है।

4. Assistant Sub-inspector(ASI)

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जिसे एएसआई कहां जाता है, यह हेड कांस्टेबल से ऊपर। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को हिंदी में सहायक उप निरीक्षक कहते हैं, इनकी वर्दी पर लाल और नीले रंग की पट्टी होती है, और उसके ऊपर एक स्टार लगा होता है।

5. Sub- Inspector(SI)

सब इंस्पेक्टर एएसआई के ऊपर का रैंक है, सब इंस्पेक्टर को SI  कहते हैं, इनकी वर्दी पर एक लाल और एक नीले रंग की पट्टी और दो स्टार लगा होता है। एसआई को हिंदी में उप निरीक्षक कहते हैं।

6. Assistant Police Inspector(API)

एसआई के ऊपर पुलिस अधिकारी को असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर यानी एपीआई कहते हैं, इन्हें सहायक पुलिस निरीक्षक भी कहा जाता है। इनकी वर्दी पर एक लाल पट्टी और 3 स्टार लगा होता है। 

7. Inspector(TI)

अगला नंबर इंस्पेक्टर का आता है, इंस्पेक्टर थाने का इंचार्ज होता है, थाने में इंस्पेक्टर का पद सबसे ऊंचा होता है, इंस्पेक्टर को एस एच ओ भी कहा जाता है। इनकी वर्दी पर एक नीली रंग और एक लाल रंग की पट्टी के साथ-साथ तीन स्टार लगा होता है। S.H.O तीन से चार थानों को कवर करता है। 

8. Deputy Superintendent of Police(DSP)

ड्यूटी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस जिसे DSP भी कहा जाता है, डीएसपी को हिंदी में पुलिस उपाध्यक्ष भी कहा जाता है, और डीएसपीको असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस यानी ACP भी कहा जाता है। डीएसपी की वर्दी पर कोई पट्टी नहीं होती सिर्फ 3 स्टार होते हैं। 

9. Additional Superintendent of Police (ASP)

डीएसपी से ऊपर काले रेंक के ऑफिसर को एडीशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस यानी ASP कहा जाता है। इनकी वर्दी पर अशोक स्तंभ होता है। 

10. Superintendent of Police(SP)

सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस जिसे एसपी भी कहा जाता है, एसपी का रैंक एएसपी से ऊंचा होता है। एसपी के वर्दी पर अशोक स्तंभ के साथ एक स्टार भी लगा होता है।

11. Senior Superintendent of Police(SSP)

सीनियर सुपरीटेंडेंट आफ पुलिस जिसे एसएसपी भी कहा जाता है, इनका पद एसपी से ऊपर होता है। इनकी वर्दी पर अशोक स्तंभ के साथ दो स्टार लगा होता है। 

12. Deputy Inspector General of Police(DIG)

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस यानी डीआईजी, इन हिंदी में पुलिस उपमहानिरीक्षक कहा जाता है। डीआईजी की वर्दी पर अशोक स्तंभ के साथ 3 स्टार और आईपीएस भी लिखा होता है।

13. Inspector General of Police(IGP)

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस यानी आईजीपी, इनका पद डीआईजी से ऊपर होता है। आईजीपी को हिंदी में पुलिस महानिरीक्षक कहते हैं। इनकी वर्दी पर एक स्टार और तलवार के साथ आईपीएस लिखा होता है।

14. Additional Director General of Police(ADGP)

एडीशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस जिससे एडीजीपी  कहा जाता है, यह आईपीएस अधिकारी होते हैं इनकी वर्दी पर अशोक स्तंभ के साथ तलवार और आईपीएस भी लिखा होता है। 

15. Director General of Police(DGP)

डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस यानी डीजीपी, हिंदी में कमिश्नर ऑफ पुलिस भी कहते हैं। इनकी वर्दी पर अशोक स्तंभ के साथ तलवार और आईपीएस लिखा होता है।

16. Director of Intelligence Bureau(DIB)

डायरेक्टर ऑफ़ इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी डीआईबी, यह खुफिया ब्यूरो के निदेशक होते हैं इन्हें DIB कहा जाता है इनकी भी वर्दी पर अशोक स्तंभ के साथ तलवार और आईपीएस लिखा होता है।

पुलिस बनने के लिए योग्यता

पुलिस का चयन और प्रशिक्षण देश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए किया जाता है। कानून व्यवस्था को बरकरार रखने में पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

डिपार्टमेंट के जिस पोस्ट पर आप जाना चाहते हैं उसके लिए आपको एग्जाम देना होगा, इसके लिए आपको इस बात की जानकारी होना जरूरी है पुलिस डिपार्टमेंट में कौन से लेवल की पोस्ट पर जाने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है। 

Police का फुल फॉर्म होता है “Polite Obedient Loyal Intelligent Courageous And Efficient”.

आप 12वीं पास करने के बाद भी पुलिस डिपार्टमेंट में जा सकते हैं, लेकिन 12वीं पास करने के बाद आपका चयन कॉन्स्टेबल (Constable)  के तौर पर होता है।

यदि आप पुलिस बनना चाहते हैं तो उसके लिए निम्नलिखित योग्यता का होना जरूरी है: 

  • यदि आप 12वीं  किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से  पास कर चुके हैं तो आप कॉन्स्टेबल के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • 12वीं पास करने के बाद यदि आप किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर लेते हैं तो यह आपके लिए और अच्छी बात हो सकती है।
  • पुलिस डिपार्टमेंट में आवेदन करने के लिए आपकी आयु 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए और 30 वर्ष से अधिक भी नहीं होनी चाहिए।
  • पुलिस डिपार्टमेंट में भर्ती लेने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष कैंडिडेट की हाइट 165 cm और सामान्य वर्ग के महिला कैंडिडेट की हाइट 150 cm होनी चाहिए।
  • और आरक्षित वर्ग के पुरुष कैंडिडेट की हाइट 160 cm, और आरक्षित वर्ग के महिला वर्ग की हाइट 145 cm होनी चाहिए।

यदि आप में यह सारी योग्यताएं पाई जाती हैं तो आप पुलिस डिपार्टमेंट में नौकरी करने के लिए आवेदन कर सकते हैं, मेहनत करने की आवश्यकता है।

पुलिस बनने के लिए शारीरिक योग्यता

पुलिस डिपार्टमेंट में भर्ती के लिए शारीरिक योग्यताओं का पूरा होना भी अनिवार्य है, क्योंकि पुलिस का काम क्रिटिकल होता है, इसलिए आपको शारीरिक परीक्षा पास करना भी जरूरी है।

आइए जानते हैं कि शारीरिक योग्यता है क्या क्या होनी चाहिए:

  • इसके लिए आप का वजन आपके हाइट के अनुसार होना जरूरी है।
  • आपके दोनों घुटने आपस में जुड़ने नहीं होना चाहिए, क्योंकि घुटने जुड़े रहने से दौड़ने में परेशानी होती है।
  • पुलिस डिपार्टमेंट में भर्ती के लिए आपके अंदर कोई गंभीर बीमारी नहीं होनी चाहिए, जैसे कि टीवी, लकवा कैंसर इत्यादि जैसी गंभीर बीमारियां।
  • आपकी नजर कमजोर नहीं होनी चाहिए,  नजर कमजोर होने की सूरत में आप आयोग घोषित कर दिए जाएंगे। 
  • पुलिस डिपार्टमेंट में भर्ती के लिए पुरुषों के सिनो की माप की जाती है, और लड़कियों का चेस्ट नहीं माप है।
  • सामान्य वर्ग के सीने की माप 83 cm, और फूल आने के बाद 87 cm होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के सीने की माप  81 cm, और फूल आने के बाद 85 cm  होना चाहिए।

पुलिस डिपार्टमेंट में भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता पास करने के बाद दौड़ भी लगाना होता है। यदि आप तय किए हुए वक्त में अपनी दौड़ पूरी कर लेते हैं तो आप शारीरिक तौर पर योग माने जाएंगे।

दौड़ लगाने के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग समय तय किया जाता है:

  • फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए पुरुषों को5 km की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होती है।
  •  महिलाओं aaaww को 2.5 km की दौड़ 15 मिनट पूरी करनी होती है।

निष्कर्ष

हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Police Kaise bane के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। हमने आपको बताया कि पुलिस बनने के लिए क्या क्या योग्यताएं होनी चाहिए, साथी हमने आपको यह भी बताया कि पुलिस विभाग में कितने पद होते हैं।

हम आशा करते हैं कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी मिल गई होगी, आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि वह भी इस आर्टिकल से लाभ उठाएं।

 हमारे साथ बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment